: डायन कहने पर पड़ोसी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या: पत्नी की बीमारी को लेकर होता था विवाद, पति-पत्नी और बेटा गिरफ्तार
दोनों पड़ोसियों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। थाना प्रभारी मोनिका पांडे ने बताया कि स्थानीय निवासी भूपेंद्र सिंह (50) और खेलदास मानिकपुरी पड़ोसी हैं। भूपेंद्र सिंह की पत्नी बीमार थी, जिसके चलते उसे लगता था कि उसके पड़ोसी खेलदास की पत्नी संतोषी बाई डायन है। वह काला जादू करती है।
इसी के चलते भूपेंद्र उसे डायन कहता था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि बात गाली-गलौज से हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद भूपेंद्र सिंह राजपूत (50) अपने पड़ोसी को टंगिया लेकर मारने दौड़ा।
7 दोस्तों ने युवक को अगवा कर मार डाला: स्कूटी को किराए में लेकर गिरवी रखने पर विवाद, इसलिए किडनैप कर हत्या की
इस पर खेलदास मानिकपुरी, उसका बेटा छम्मन दास मानिकपुरी और पत्नी संतोषी बाई मानिकपुरी भी लाठी-डंडे और टंगिया लेकर उसे मारने दौड़े। भूपेंद्र वहां से भाग गया, लेकिन तीनों आरोपियों ने उसका पीछा किया और भूपेंद्र को घेर लिया और एक के बाद एक कई बार टंगिया से हमला कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहन नगर पुलिस ने खेलदास मानिकपुरी, बेटे छम्मन दास मानिकपुरी और मां संतोषी बाई मानिकपुरी को हिरासत में ले लिया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन