Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

: Chhattisgarh: लड़के ने लड़की को किया kiss, कोर्ट ने सुनाई इतने साल की सजा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) जिले में एक मनचले को अदालत (Court) ने 2 साल तक जेल (Jail) में रखने की सजा सुनाई है. मनचला युवक नाबालिग लड़की की मर्जी के बगैर ही चुंबन (Kiss) किया था. साल 2018 में हुई इस घटना पर आरोपी युवक के खिलाफ कोर्ट ने बीते 14 सितंबर को निर्णय दिया है. दुर्ग न्यायालय के विशेष न्यायाघीश अविनाश के त्रिपाठी की अदालत में पाक्सो एक्ट (POCSO Act) के आरोपी के खिलाफ फैसला सुनाया गया था. आरोपी कामता पटेल ने नाबालिग को धोखे से चुंबन किया था. मामले में विचारण के बाद आरोपी दोषी पाया गया और कोर्ट ने उसे 2 साल की सजा दी है.

प्रकरण के मुताबिक दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बाजार से वापस अपने घर जा रही थी. घर से ही कुछ दूरी पर आरोपी कामता पटेल ने पीछे से उसे पकड़ा और उसके कंधे पर चुंबन किया. घटना के बाद लड़की चौंक गई. युवक की इस हरकत की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी. इसके परिजन उतई पुलिस थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया. मामले में जांच के बाद चार्जशीट पेश की गई. इस पर कोर्ट ने बीते 14 सितंबर को फैसला दिया है.

इस केस में पीड़िता लगा रही गुहार छत्तीसगढ़ से ही जुड़े एक अन्य मामले में पीड़िता व उसकी मां हाई कोर्ट की शरण में पहुंची है. रायपुर की रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची व उनकी मां के मोबाइल व मेल को हैक कर अश्लील मेसेज कर परेशान करने व रुपयों की मांग कर ब्लैकमेल करने का मामला है. इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है. इस मामले में हाई कोर्ट ने कबीर नगर व पुरानी बस्ती थाना प्रभारी को तलब किया है. कोर्ट ने इस मामले की जांच कर शपथपत्र के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिए हैं. दरअसल रायपुर निवासी आठ वर्षीय बच्ची व उनकी मां के मोबाइल व ई-मेल को हैक कर लिया गया है. इसके बाद से उन्हें इंटरनेट मीडिया के जरिए तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है. इसके साथ ही अश्लील मैसेज कर उनसे स्र्पयों की मांग कर ब्लैकमेल भी किया जा रहा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन