Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: कारोबारी के काले कारनामे: सालों 'खेला' महिला खिलाड़ी की अस्मत से, अबॉर्शन कराया, फिर बोला- तुम छोटी जाति की

News Desk

News Desk / Wed, Nov 16, 2022

कारोबारी के काले कारनामे: सालों 'खेला' महिला खिलाड़ी की अस्मत से, अबॉर्शन कराया, फिर बोला- तुम छोटी जाति की

(सांकेतिक तस्वीर)

(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक कारोबारी की महिला खिलाड़ी से प्यार और धोखे की कहानी सामने आई है। कारोबारी ने लड़की को अपने जाल में फंसाया। उसके साथ लिवइन में रहा और कई सालों तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो दो बार अबॉर्शन भी करा दिया। इसके बाद किसी अन्य युवती से शादी कर ली। जब लड़की ने दबाव बनाया तो बोला कि तुम छोटी जाति की हो। अब लड़की की शिकायत पर पुसौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद से आरोपी फरार है।  बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान हुई थी दोस्ती
जानकारी के मुताबिक, यह कहानी शुरू हुई रायगढ़ में 24 जनवरी 2009 में हुए बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान। टूर्नामेंट में जशपुर जिले से एक अनुसूचित जाति की लड़की भी टूर्नामेंट खेलने पहुंची थी। यहीं पर लड़की की दोस्ती रायगढ़ के कालिंदीकुंज निवासी कारोबारी मनोज अग्रवाल से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और फिर धीरे-धीरे ये प्यार में बदल गई। आरोप है कि साल 2012 में मनोज ने लड़की को मिलने के लिए पुसौर बुलाया और भरोसा जीतने अपने घर वालों से मिलवाने ले गया।  जिम्मेदारी नहीं संभाल पाओगी, कहकर अबॉर्शन कराया
आरोपी इस दौरान उससे शादी और प्यार की कसमें खाता रहा। दोनों सालों तक लिवइन में रहे। इस दौरान लड़की को लेकर आरोपी जयपुर, दिल्ली और ओडिशा घुमाने ले जाता रहा। वहां कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। लड़की ने शिकायत में बताया कि वह साल 2018 में गर्भवती हो गई। इस पर आरोपी ने जिम्मेदारी नहीं संभाल पाओगी कहकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी उसका यौन शोषण करता रहा। इस बीच लड़की दूसरी बार गर्भवती हुई तो फिर से उसका अबॉर्शन करा दिया।  बोला-मजबूरी में शादी की, मंदिर में मांग भरी
लड़की ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच इन सबके बाद भी ठीक चल रहा था। अचानक 9 फररी 2019 को मनोज ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली। जब लड़की को इसका पता चला और उसने सवाल किया तो आरोपी ने कहा कि उसने मजबूरी में शादी की है। पत्नी बहुत झगड़ा करती है, वह उसे छोड़ देगा। आश्वासन देने के साथ ही मनोज एक मार्च 2022 को महाशिवरात्री के दिन लड़की को रायगढ़ के कनकतूरा शिव मंदिर ले गया और वहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया।  नशे की हालत में लड़की से की मारपीट
आरोपी लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा। हालांकि अब महिला खिलाड़ी ने दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इसके चलते आरोपी ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह छोटी जाति की है। 12 अक्टूबर 2022 को आरोपी को बच्चा हुआ तो उसने जिस मकान में लड़की के साथ रहता था, उसका किराया भी देना बंद कर दिया। इसके बाद लड़की ने सारी आरोपी की बड़ी बहन को बताई। पता चलने पर नशे की हालत में आरोपी ने मारपीट की। इस पर लड़की थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।  लड़की नाबालिग रही तो पॉक्सो भी लगाएंगे
एडिशनल एसपी संजय महादेवा का  कहना है कि मामले में एक नवंबर को ही एफआईआर हो चुकी है। धारा 376, 506 और एट्रोसिटी एक्ट के तहत  मामला दर्ज किया गया है। लड़की की उम्र अभी 23 साल है। मामले की जांच कर रहे हैं। अगर लड़की वारदात के दौरान नाबालिग निकली तो पॉक्सो भी लगाया जाएगा। आरोपी मनोज किसी ऑटो शो रूम का मालिक है। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है, लेकिन पुलिस टीम छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्यों में भी दबिश दे रही है।
 

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक कारोबारी की महिला खिलाड़ी से प्यार और धोखे की कहानी सामने आई है। कारोबारी ने लड़की को अपने जाल में फंसाया। उसके साथ लिवइन में रहा और कई सालों तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो दो बार अबॉर्शन भी करा दिया। इसके बाद किसी अन्य युवती से शादी कर ली। जब लड़की ने दबाव बनाया तो बोला कि तुम छोटी जाति की हो। अब लड़की की शिकायत पर पुसौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके बाद से आरोपी फरार है। 

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन