: एनकाउंटर में 12 नक्सली ढेर: 3 जिलों के करीब 1500 जवानों ने उन्हें घेरा, IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल
आईईडी की चपेट में आए जवान
गुरुवार दोपहर बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में कोबरा बटालियन के 2 जवान आईईडी की चपेट में आ गए। साथी जवानों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि जवान पुटकेल कैंप से सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इलाके में नक्सलियों ने पहले से ही आईईडी लगा रखी थी। इस दौरान जवानों के पैरों का दबाव आईईडी पर पड़ा, जिससे जोरदार धमाका हुआ। दोनों जवानों के पैरों में चोटें आई हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।
नक्सली IED ब्लास्ट में 8 जवान शहीद: सड़क पर 10 फीट गहरा गड्ढा, 25 फीट ऊंचे पेड़ पर मिला वाहन का मलबा, ड्राइवर की भी मौत
12 जनवरी को 5 नक्सली ढेर
इससे पहले 12 जनवरी को फोर्स ने बीजापुर के मद्देड इलाके में 2 महिला नक्सलियों समेत 5 नक्सलियों को मार गिराया था। मौके से पांचों के शव के साथ एसएलआर और राइफल बरामद की गई थी। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की थी।
वहीं बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया था कि जवानों ने रविवार सुबह से ही नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों को घेर रखा था। सुबह से लेकर दोपहर 3-4 बजे तक बंदेपारा-कोरंजेड के जंगल में रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।
जवानों ने राइफल और बीजीएल बरामद की
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर राइफल, 12 बोर की बंदूक, 2 सिंगल शॉट गन, एक बीजीएल लांचर, 1 देशी बंदूक (भरमार) के साथ ही विस्फोटक, नक्सली साहित्य और नक्सल सामग्री बरामद की गई है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन