: हादसे के बाद आग लगने से 3 लोग जिंदा जले: पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर और हाइवा की टक्कर, ड्राइवर-हेल्पर और लिफ्ट लेने वाले की भी मौत
सिर्फ हड्डियां ही मिलीं
हादसे के बाद दोनों वाहन भी जलकर राख हो गए। मृतकों में चालक छेदी पटेल (58 वर्ष) निवासी शिवरीनारायण और खलासी कान्हा वैष्णो (22 वर्ष) निवासी उमरेली, चांपा शामिल हैं। ये दोनों टैंकर के चालक और खलासी थे।
ड्राइवर-हेल्पर के अलावा लिफ्ट लेने वाला एक अन्य युवक भी जिंदा जल गया। युवक बलराम कश्यप (33 वर्ष) पकरिया थाना, जिला जांजगीर का रहने वाला था। इसकी जानकारी सिर्फ बलराम के परिजनों को थी। मीडिया में खबर आने के बाद बलराम के परिजन मौके पर पहुंचे।
अमरकंटक की 11 दुकानों में किसने लगाई आग: फायर ब्रिगेड की गाड़ी में नहीं था पानी, देरी से आने पर लोगों ने की तोड़फोड़, यह सोची समझी साजिश या हादसा
परिजनों ने पलारी थाने आकर घटना की जानकारी दी कि उनका बेटा भी टैंकर में लिफ्ट लेकर घर आ रहा था, उसने फोन पर इसकी सूचना दी थी। आग इतनी भयावह थी कि वहां से सिर्फ हड्डियां ही बरामद हुईं।
आग तेजी से फैली, ड्राइवर-हेल्पर बाहर नहीं निकल सके
बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर के केबिन में फंसे ड्राइवर-हेल्पर और लिफ्ट में सवार युवक बाहर नहीं निकल सके। आग के भीषण रूप और विस्फोट के डर से कोई भी टैंकर के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
आग बुझाने में लगी घंटों मशक्कत
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने में करीब 3 घंटे लगे। 4 दमकल गाड़ियों ने 10 टैंकर पानी और 700 लीटर फोम की मदद से आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि, ट्रेलर खराब होने के बाद ड्राइवर ने मेन रोड पर कोई इंडिकेटर नहीं लगाया था। रात के अंधेरे में टैंकर ड्राइवर यह नहीं समझ पाया कि सामने कोई वाहन खड़ा है। हादसे में करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है।
खराब हाइवा के कारण हुआ हादसा
मामले में एसडीओपी निधि नाग का कहना है कि खराब हाइवा के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। जगह चिह्नित कर सुरक्षा नियम कड़े किए जाएंगे।
10 साल पहले बस में लगी थी आग
10 साल पहले एक यात्री बस रायपुर से बलौदाबाजार जा रही थी, जिसमें 55 यात्री सवार थे। चलती बस में अचानक आग लग गई। राहगीरों ने गाड़ी को रुकवाया और यात्रियों को बस से नीचे उतारा, लेकिन बस पूरी तरह जलकर राख हो गई।
वहीं, तीन साल पहले रायगढ़ से रायपुर जा रहा ट्रेलर भी सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गया था, जिससे ट्रेलर का ड्राइवर स्टेयरिंग में फंस गया था। आग में ड्राइवर जिंदा जल गया था। अब यह तीसरी घटना है, जिसमें टैंकर ड्राइवर और हेल्पर जिंदा जल गए।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन