Logo
Breaking News Exclusive
वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी

: Chhattisgarh Bypolls Live: भानुपतापपुर उपचुनाव में डेढ़ बजे तक 60 फीसदी मतदान, महिलाओं में ज्यादा उत्साह

News Desk

News Desk / Sun, Dec 4, 2022

Chhattisgarh Bypolls Live: भानुपतापपुर उपचुनाव में डेढ़ बजे तक 60 फीसदी मतदान, महिलाओं में ज्यादा उत्साह

कतार में खड़े मतदाता

कतार में खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक 60 फीसदी मतदान हो चुका है। अब मतदान समाप्त होने में करीब एक घंटे का समय रह गया है। इसके बाद जो लोग बूथ के अंदर हैं, वही मतदान कर सकेंगे। हालंकि पोलिंग बूथ पर लोगों की लाइन लगी हुई है। इसमें भी महिलाओं में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह है। 

नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के चलते मतदान सिर्फ दोपहर 3 बजे तक ही होगा। यहां के 256 बूथों में से 99 नक्सल प्रभावित हैं। इसके चलते करीब छह हजार जवानों की तैनाती की गई है। इससे पहले सुबह 11 बजे तक 31.27 फीसदी मतदान हुआ था। 

प्रधानमंत्री मोदी ने की वोट डालने की अपील 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में उपचुनावाें को लेकर एक ट्वीट किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने कहा कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में आज उपचुनाव भी हो रहे हैं। मैं उन सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं वे बड़ी संख्या में मतदान करें।
 
छत्तीसगढ़: कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने डाला वोट 
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने उपचुनाव में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के जितने मतदाता हैं उनका रुझान कांग्रेस के पक्ष में है। क्योंकि, भूपेश बघेल की सरकार ने इन चार वर्षों में विकास के जितने कार्य किए वो कीर्तिमान हैं। इन विकास कार्यों को देखते हुए जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट दे रही है। 

मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई सीट
यह चुनाव मनोज मंडावी के निधन से खाली होने के कारण कराया जा रहा है। कांग्रेस ने जहां इस सीट पर स्वर्गीय मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीजेपी की ओर से ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया गया है। 

शुरुआती दो घंटे में 9.89 फीसदी मतदान हुआ
माओवाद प्रभावित कांकेर जिले में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित भानुप्रतापपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। शुरुआती दो घंटे में 9.89 फीसदी मतदान हुआ। पिछले महीने कांग्रेस विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के निधन बाद चुनाव जरूरी हो गए थे। 

इस सीट को फतह करने के लिए चुनावी मैदान में सात उम्मीदवार हैं। हालांकि यहां मुख्य रूप से सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा के उम्मीदवार पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम हैं।

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन