Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: Raipur:बीजेपी की सीएम बघेल को सलाह, भ्रष्टाचारियों के संरक्षक न बनें मुख्यमंत्री, पद की गरिमा के खिलाफ

News Desk

News Desk / Sat, Oct 22, 2022

Raipur:बीजेपी की सीएम बघेल को सलाह, भ्रष्टाचारियों के संरक्षक न बनें मुख्यमंत्री, पद की गरिमा के खिलाफ

अरुण साव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

अरुण साव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

भारत के सॉलिसिटर जनरल पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल पर राजनीति का आरोप लगाने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं संवैधानिक पद पर बैठकर ऐसा बोलना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संवैधानिक पद की गरिमा का मान रखें।

प्रदेश भाजपाध्यक्ष साव ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री बघेल को अपनी छवि की इतनी ही चिंता हैं तो छत्तीसगढ़ के बिगड़ते हालात छत्तीसगढ़ के अधिकारियों पर लगातार लगते गंभीर आरोप पर ध्यान दें। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि ईडी की कारवाई में सहयोग करते हुए अधिकारियों के सम्बंध में केंद्र सरकार के पत्र को गंभीरता से लें।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने लगातार छत्तीसगढ़ के कई अधिकारियों के भ्रष्ट आचरण के संदर्भ में छत्तीसगढ़ सरकार को पूर्व में ही पत्र लिखा था, लेकिन उस पर किसी भी तरह की कारवाई नहीं कर वास्तव में मुख्यमंत्री ने यह संकेत देने की कोशिश की है कि उनका हाथ भ्रष्ट अधिकारियों का साथ है। ऐसे आवश्यक पत्र पर मौन साध लेना, ये रिश्ता क्या कहलाता है।  आखिर छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्यवाही हुई, गिरफ्तारी हुई अधिकारी रिमांड पर हैं, इसके बावजूद भी नियमानुसार आरोपी अधिकारियों को निलम्बित करने हेतु उपयुक्त पहल नहीं कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता की नजर में भी स्वयं संदिग्ध बन रहे हैं। अगर सीएम चाहते तो न केवल उन्हें भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कारवाई करनी चाहिए, बल्कि उन्हें केंद्रीय एजेंसियों की कारवाई का आगे बढ़ कर स्वागत करना चाहिए।

अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान की शपथ ली है, लेकिन उनका आचरण इस शपथ के विरुद्ध दिखता है। वे भ्रष्ट अधिकारियों के प्रवक्ता और     अधिवक्ता की तरह बर्ताव कर रहे हैं जबकि उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता और प्रदेश के खजाने का संरक्षक के बतौर काम कर दोषियों को खुद कानून के हवाले करने आगे आना चाहिए था। ऐसा नहीं कर बघेल इस संदेह को जन्म दे रहे हैं कि कि सारा गड़बड़झाला उनकी सहमति या जानकारी में हो रहा था।

साव ने कहा कि अगर ऐसा नहीं है तो सीएम बघेल को ऐसी कोई भी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए जिससे अपराधियों को बल मिले। उन्होंने कहा कि सॉलिसिटर जनरल एक संवैधानिक निकाय है। उसके खिलाफ किसी सीएम को राजनीतिक बयानबाजी करना शोभा नहीं देता। अगर ऊपरी अदालत में कुछ आरोप लगे हैं तो उसके पीछे साक्ष्य होगा, ऐसे आरोप निराधार नहीं होते। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने को आतुर सीएम बघेल संवैधानिक पद की गरिमा गिराने से बाज आएं।

विस्तार

भारत के सॉलिसिटर जनरल पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल पर राजनीति का आरोप लगाने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं संवैधानिक पद पर बैठकर ऐसा बोलना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संवैधानिक पद की गरिमा का मान रखें।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन