Logo
Breaking News Exclusive
5 दिन से लापता था 5 साल का मासूम, हत्यारों ने बेरहमी से की हत्या पंजाब का संदिग्ध युवक पकड़ाया, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगाकर 'टारगेट किलिंग' का था प्लान! बड़े भाई के सामने रायफल से की फायरिंग; 6 फीट दूर जाकर नाली में गिरा बोले- खाद नहीं मिल रहा, 15 दिन से लाइन में, BJP विधायक को जनता ने खदेड़ा, चोर-चोर कहकर भगाया फ्रेंड्स ने जबरन पिलाई शराब, मालिक ने किया दुष्कर्म, बाथरूम में मिली थी लाश व्यापारी की कनपटी पर बंदूक तानकर किया किडनैप; कार में बैठाकर ले गए, रोंगटे खड़े कर देगा LIVE VIDEO कटनी में रात को ड्यूटी कर लौटी, सुबह कमरे में मिली लाश, पास बिखरे पड़े थे जहरीले इंजेक्शन 14KM दूर से गुजर रही ट्रेन, पटरी का इंतजार कर रहा देवभोग, जानिए सांसद पर क्यों भड़के लोग ? किसी ने सूंड से उड़ाईं फुहारें, कोई पानी में लेट गया, देखिए LIVE VIDEO मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, 8 पहुंचे जेल, जानिए रेत घाट को लेकर क्यों सुलग रही थी रंजिश की आग? 5 दिन से लापता था 5 साल का मासूम, हत्यारों ने बेरहमी से की हत्या पंजाब का संदिग्ध युवक पकड़ाया, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगाकर 'टारगेट किलिंग' का था प्लान! बड़े भाई के सामने रायफल से की फायरिंग; 6 फीट दूर जाकर नाली में गिरा बोले- खाद नहीं मिल रहा, 15 दिन से लाइन में, BJP विधायक को जनता ने खदेड़ा, चोर-चोर कहकर भगाया फ्रेंड्स ने जबरन पिलाई शराब, मालिक ने किया दुष्कर्म, बाथरूम में मिली थी लाश व्यापारी की कनपटी पर बंदूक तानकर किया किडनैप; कार में बैठाकर ले गए, रोंगटे खड़े कर देगा LIVE VIDEO कटनी में रात को ड्यूटी कर लौटी, सुबह कमरे में मिली लाश, पास बिखरे पड़े थे जहरीले इंजेक्शन 14KM दूर से गुजर रही ट्रेन, पटरी का इंतजार कर रहा देवभोग, जानिए सांसद पर क्यों भड़के लोग ? किसी ने सूंड से उड़ाईं फुहारें, कोई पानी में लेट गया, देखिए LIVE VIDEO मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, 8 पहुंचे जेल, जानिए रेत घाट को लेकर क्यों सुलग रही थी रंजिश की आग?

: बिलासपुर के नए डीआरएम के आश्वासन के बाद 15 दिनों के लिए स्थगित हुआ रेल रोको आंदोलन

News Desk / Tue, Oct 11, 2022


Publish Date: | Tue, 11 Oct 2022 11:15 PM (IST)

बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। नागपुर सुरक्षा मंच का रेल रोको आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित हो गया है। आंदोलन के एक दिन पहले मंगलवार को नए डीआरएम प्रवीण पांडेय ने मंच के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करने के लिए बैठक रखी। उनकी तीनों मांगों पर चर्चा हुई। इसमें डीआरएम का कहना था कि वर्तमान एक ट्रेन को छोड़कर सभी पटरी पर आ चुकी है। बेलगहना, करगीरोड जैसे प्रमुख स्टेशनों में ठहराव के मुद्दों को लेकर भी उन्होंने प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही। इसके अलावा लेटलतीफी को लेकर डीआरएम का कहना था कि ब्रेकडाउन को छोड़कर किसी भी स्थिति में ट्रेनों का परिचालन समय नहीं बिगड़ेगा।

रद ट्रेनों को बहाल करने, विलंब से परिचालन न हो और जिन स्टेशनों में ट्रेनों का ठहराव नहीं हो रहा है, वहां स्टापेज देने की मांग को लेकर नागरिक सुरक्षा मंच लगातार विरोध कर रहा है। पिछले दिनों रेलवे जोन महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया गया। इसके साथ ही विरोध में 12 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन की चेतावनी रेल प्रशासन को दी गई थी। मंच के पदाधिकारी इस आंदोलन को लेकर अडिग थे और पदाधिकारियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी थी। इसी बीच नए डीआरएम ने नागरिक सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों एवं आंदोलन को समर्थन प्रदान करने वाले प्रतिनिधियों की बैठक रखी। इसमें रेल प्रशासन ने आग्रह किया यदि आपकी मांगे पूरी हो जाएंगी, तो आवश्यकता होने पर ही आंदोलन करें, आंदोलन से रेलवे का कार्य प्रभावित होता है।

तीनों बिन्दुओं पर डीआरएम ने रेलवे का पक्ष रखा। डीआरएम ने बताया कि बंद ट्रेनें पूरी तरह से चालू हो चुकी है, केवल एक ट्रेन पुणे एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होना है। वह भी जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा। ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर डीआरएम ने कहा कि ब्रेकडाउन को छोड़कर किसी भी स्थिति में ट्रेनें देर नहीं होगी। तीनों बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद नागरिक सुरक्षा मंच ने आंदोलन 15 दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया। नागरिक सुरक्षा मंच के प्रतिनिधिमंडल में संयोजक अमित तिवारी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, शहर कांग्रेस अकबर खान, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, युवा कांग्रेस बिलासपुर जिला अध्यक्ष जय किशन यादव, अमित दुबे, संतोष गर्ग, रवि ठाकुर आदि उपस्थित थे।

अतिरिक्त कोच लगाने की मांग

नागरिक सुरक्षा मंच ने मंडल रेल प्रबंधक से दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए बिलासपुर मंडल से चलने वाली सभी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने मांग की। उनकी इस मांग पर डीआरएम ने सीनियर डीसीएम विकास कश्यप को निर्देश दिए। जिन ट्रेनों में संभव हो सके, उसमें अतिरिक्त कोच लगाया जाए।

Posted By:

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन