Logo
Breaking News Exclusive
BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब कमरे में टूटा भरोसा, फर्श पर बिखरा लहू, हाथों की हड्डियां तोड़ीं, सिर फोड़ा; पढ़िए कैसे हत्यारा बना बॉयफ्रेंड ? योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ? कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब कमरे में टूटा भरोसा, फर्श पर बिखरा लहू, हाथों की हड्डियां तोड़ीं, सिर फोड़ा; पढ़िए कैसे हत्यारा बना बॉयफ्रेंड ? योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ? कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया

: भानुप्रतापपुर उपचुनाव: मतगणना शुरू, सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जा रहे, सुबह 10 बजे तक रुझान

News Desk / Wed, Dec 7, 2022

कांग्रेस की परंपरागत सीट कही जाने वाली छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर आज फैसला होने वाला है। सुबह 8 बजे मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती होगी। रुझान भी 10 बजे से आने लगेंगे और तस्वीर 11 बजे तक साफ होने की संभावना है। हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस हैट्रिक लगाएगी या भाजपा उसके विजय रथ को रोकेगी। पिछले 60 सालों में सिर्फ ऐसा तीन बार हुआ है, जब यह सीट भाजपा के खाते में गई है।
10 बजे तक रुझान, 11 तक स्पष्ट परिणाम  उपचुनाव का परिणाम देने के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। सुबह 7 बजे पीजी कालेज में बना स्ट्रांग रूम खोल दिया जाएगा। इसके बाद 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। पहले डाकमत पत्र की गिनती होगी। इसके 30 मिनट बाद ईवीएम से मतगणना होगी। पूरी संभावना है 10 बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इसके एक घंटे बाद 11 बजे तक स्पष्ट परिणाम आने की संभावना है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने कहा मतगणना स्थल पीजी कालेज में किसी भी प्रकार के विवाद से बचने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल से 100 मीटर की परिधि में किसी भी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अनुमति प्राप्त कर्मचारी, एजेंट व अन्य व्यक्ति को ही मतगणना स्थल तक प्रवेश दिया जाएगा। बाहर से पेन, मोबाईल, केलकुलेटर तक ले जाने पर प्रतिबंध रखा गया है।

चुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में 

प्रत्याशी  पार्टी
ब्रह्मानंद नेताम भाजपा
सावित्री मंडावी कांग्रेस
के.घनश्याम जुरी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
शिवलाल पूडो अंबेडकराइट पार्टी
हीरा नेताम राष्ट्रीय जन संघ
अकबर राम कोराम सर्व आदिवासी समाज
दिनेश कल्लो निर्दलीय
आज तक कोई नहीं लगा सका हैट्रिक दरअसल, साल 1962 में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट वजूद में आई थी।  इसके बाद से 13 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इनमें से कांग्रेस ने छह बार जीत दर्ज की है। हालांकि 1985 से कांग्रेस के साथ भाजपा भी मैदान में हैं। दोनों पार्टी के उम्मीदवारों ने लगातार दो बार तो जीत दर्ज की है, लेकिन हैट्रिक कोई नहीं लगा सका है। कांग्रेस इस रिकार्ड को तोड़ने का दावा कर रही है, वहीं भाजपा इसे पहले से ही जीती हुई सीट बता चुकी है। इस बार मुकाबला विधायक की पत्नी और पूर्व विधायक में साल 1980 व 1985 में लगतार दो बार कांग्रेस की गंगा पोटाई और 2003 व 2008 में भाजपा के देवलाल दुग्गा व ब्रम्हानंद नेताम ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद कांग्रेस 2013 और 2018 में लगातार जीती। दोनों बार कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मंडावी ने भाजपा उम्मीदवार को शिकस्त दी। मनोज मंडावी की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सावित्री मंडावी मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम पर फिर दांव लगाया है। विधान सभा भानुप्रतापपुर के अबतक के विधायक 
साल प्रत्याशी पार्टी
1962  राम प्रसाद निर्दलीय
1967 जे हथोई पीएसपी
1972 सत्यनारायण सिंह कांग्रेस
1979 प्यारेलाल सुखलाल सिंह जनता पार्टी
1980 गंगा पोटाई कांग्रेस
1985 गंगा पोटाई कांग्रेस
1990 झाड़ूराम रावटे निर्दलीय
1993 देवलाल दुज्गा भाजपा
1998  मनोज मंडावी कांग्रेस
2003  देवलाल दुज्गा भाजपा
2008 ब्रम्हानंद नेताम भाजपा
2013  मनाेज मंडावी कांग्रेस
2018 मनेाज मंडावी  कांग्रेस
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन