Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: धर्मांतरण पर हंगामा: दुर्ग में गृह प्रवेश पर प्रार्थना सभा, वीएचपी नेता बोले- लालच दे करा रहे थे धर्म परिवर्तन

News Desk

News Desk / Fri, Jan 6, 2023

धर्मांतरण पर हंगामा: दुर्ग में गृह प्रवेश पर प्रार्थना सभा, वीएचपी नेता बोले- लालच दे करा रहे थे धर्म परिवर्तन

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर हंगामा जारी है। अब नया विवाद भिलाई में उठ गया है। यहां एक कार्यक्रम के दौरान पादरी को बुलाकर प्रार्थना सभा कराई जा रही थी। इसका पता चलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए और नारेबाजी शुरू हो गई। हिंदू संगठनों का आरोप है कि आसपास के लोगों को बुलाया गया और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए लालच दिया गया। फिलहाल खुर्सीपार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

धर्म परिवर्तन कर चुके सिक्ख परिवार पर आरोप
खुर्सीपार इलाके में रहने वाले एक सिक्ख परिवार  कुछ समय पहले धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन गया था। उस परिवार की ओर से शनिवार को गृह प्रवेश का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें आसपास के लोगों को भी बुलाया गया। वहीं एक पादरी भी पहुंचे थे। आरोप है कि गृह प्रवेश की आड़ में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इसकी जानकारी बस्ती वालों ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों को दे दी। 

कार्यक्रम रद्द कराया, टेंट हटवाया
बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और लोग वहां एकत्र हो गए। उन्होंने हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कार्यक्रम को रद्द करा दिया और वहां लगा टेंट हटवा दिया। घंटों नारेबाजी चलती रही। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हिंदू संगठनों का कहना था कि शिकायत मिल रही थी कि सिक्ख परिवार का लड़का मनजीत धर्मांतरण के लिए लोगों पर दबाव बना रहा है। 

कभी भी बिगड़ सकता है माहौल
विश्व हिंदू परिषद के नेता रतन यादव ने आरोप लगाया कि, अपने मकान के गृह प्रवेश के लिए बाहर से पादरी बुलाया और आसपास के लोगों को प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया। उन्होंने कहा कि नारायणपुर में जो हुआ है, उसके बाद अब यहां भी इस तरह का षड्यंत्र किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस इसे रोके। जनता में इसे लेकर आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इसे नहीं रोका गया तो माहौल कभी भी बिगड़ सकता है। 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन