Logo
Breaking News Exclusive
वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी

: ATM Tempering: किराये के डेबिट कार्ड से ठगी, SBI के एटीएम से ट्रांजेक्शन फेल कर निकाले 2.10 लाख रुपये

News Desk

News Desk / Mon, Dec 5, 2022

ATM Tempering: किराये के डेबिट कार्ड से ठगी, SBI के एटीएम से ट्रांजेक्शन फेल कर निकाले 2.10 लाख रुपये

अंबिकापुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

अंबिकापुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों ने SBI के एटीएम से 2.10 लाख रुपये निकाल लिए। इसके लिए बकायदा किराये पर डेबिट कार्ड लेकर आते और उसका इस्तेमाल करते। पुलिस ने आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 120 डेबिट कार्ड, एक स्विफ्ट कार, चार मोबाइल और एक लाख 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के जालौन के रहे वाले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी शहर के एक होटल से की गई है। 

दो दिन में एटीएम से किए गए 46 ट्रांजेक्शन
जानकारी के मुताबिक, शहर में एसबीआई के एटीएम से बार-बार रुपये कम हो रहे थे। एसबीआई के अफसरों की इसकी जांच की तो पता चला कि खाताधारकों के खाते में ट्रांजेक्शन फेल होने के कारण बैलेंस मेंटेन था। यह भी सामने आया कि 28 नवंबर को एटीएम से 21 ट्रांजेक्शन और 4 दिसंबर को 25 ट्रांजेक्शन कर दो लाख 10 हजार रुपये निकाले गए। इस पर अंबिकापुर स्टेट बैंक के कैश ऑफिसर गौतम दास ने सिटी कोतवाली में आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया। 

बस स्टैंड के पास होटल में छिपे थे आरोपी
इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और एएसपी विवेक शुक्ला, सीएसपी स्मृतिक राजनाला और एसडीओपी अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि कुछ संदिग्ध लोग बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में रुके हुए हैं। इस पर पुलिस ने होटल में छापा मारा और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मिले सैकड़ों की संख्या में डेबिट कार्ड को लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने एटीएम की टेंपरिंग कर धोखाधड़ी करना कबूल लिया। 

यह आरोपी गिरफ्तार किए गए
एसपी भावना गुप्ता ने बताय कि जालौन निवासी नीरज निषाद (20), कपिल विश्वकर्मा (25) और अजय कुमार निषाद (19) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से अधिकांश डेबिट कार्ड एसबीआई के मिले हैं। ट्रांजेक्शन फेल होने के कारण नियमों के तहत बैंक खाते से कटी राशि तत्काल या कुछ देर बाद ही खाते में वापस आ जाती थी। इससे बैंक को सीधे नुकसान होता था। आरोपियों ने अपने क्षेत्र के कई लोगों से उनका डेबिट कार्ड और पासबुक ले ली थी। बदले में खाताधारक को कुछ रुपये देते थे। 

आरक्षक की राशि निकालने वाले भी पकड़े गए 
30 नवंबर को दरिमा के पुलिस आरक्षक अमित कुजुर का डेबिट कार्ड जाम कर धोखे से पिन नंबर की जानकारी लेकर 50,000 रुपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस की टीम ने पलामू से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अहमद रजा और खालिद अंसारी ने धोखाधड़ी कर एटीएम से रुपये निकालने की बात स्वीकार की है। आरोपी एक विशेष तरह का ग्लू लगाकर एटीएम को जाम देते थे। 

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन