Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: बीजापुर में अचानक लापता हो गए 4 सड़क ठेकेदार, पुलिस ने कहा- हमें नहीं मिली कोई जानकारी

News Desk

News Desk / Mon, Jan 2, 2023

बीजापुर में अचानक लापता हो गए 4 सड़क ठेकेदार,  पुलिस ने कहा- हमें नहीं मिली कोई जानकारी

रायपुर/बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पिछले आठ दिनों से चार ठेकेदारों के कथित तौर पर लापता होने की जानकारी मिली है। बीजापुर जिले में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे चार ठेकेदारों के 25 दिसंबर से कथित तौर पर लापता होने की सूचना है। जिले के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि लापता ठेकेदारों के परिजनों को आशंका है वे माओवादियों के कब्जे में हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि लापता ठेकेदारों की पहचान कोंडागांव निवासी निमेंद्र कुमार दीवान, नीलचंद्र नाग, बस्तर जिले के टेमरू नागर और दंतेवाड़ा जिले के चापड़ी बटैया के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी और लापता ठेकेदारों के परिजनों ने स्थानीय मीडिया से बातचीत के दौरान नक्सलियों से अनुरोध किया है कि यदि ठेकेदार उनके कब्जे में हैं तो वह उन्हें रिहा कर दें।

नक्सलियों ने की एक ग्रामीण की हत्या
वहीं, बीजापुर जिले में एक दूसरा मामला सामने आया है। यहां नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में 25 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि संजय टाटी नामक युवक का तेरराम पुलिस थाना क्षेत्र के कुरसापाड़ा गांव स्थित उसके घर से शनिवार रात को अपहरण किया गया था और उसका शव बाद में सड़क के किनारे मिला।
इसे भी पढ़ें-
छत्तीसगढ़ में महिला समेत दो नक्सली गिरफ्तार, जानें इन पर कितने का था ईनाम

उन्होंने बताया, ‘‘नक्सलियों के जगरगुंडा इलाके की समिति ने हत्या की जिम्मेदारी ली है और पर्चा छोड़ा है जिसमें टाटी पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन