Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई, अटल बिहारी वाजपेयी को भी किया याद

News Desk

News Desk / Sat, Dec 24, 2022

सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई, अटल बिहारी वाजपेयी को भी किया याद

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर ईसाई समुदाय के लोगों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कामना की है कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में सीएम बघेल ने कहा है कि प्रभु यीशु ने सामाजिक समानता पर बल दिया और मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया। उन्होंने सत्य, करूणा और प्रेम की शिक्षा दी और कमजोर और गरीबों की मदद के लिए प्रेरित किया। यीशु के संदेश दीन-दुखियों की मदद और समाज के उत्थान के लिए अनुकरणीय हैं।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रभु यीशु मसीह ने समाज को प्रेम, करूणा, क्षमा एवं समानता का संदेश दिया। उन्होंने गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा करने एवं आपसी भाईचारे के साथ रहने की सीख दी। प्रभु यीशु के संदेश हमेशा समाज के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय रहेंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी को भी किया याद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। बघेल ने कहा है कि अटल जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए जाने जाते हैं। अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि भी थे। सीएम बघेल ने कहा कि बाजपेयी जी अपने गरिमामयी व्यक्तित्व और प्रेरक कविताओं के लिए सदा याद किये जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-
महिला ने मुख्यमंत्री से कहा- गैस सिलेंडर और मिट्टी का तेल महंगा है, भूपेश बघेल ने दिया ऐसा जवाब

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की 25 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि मालवीय जी ने देश की आजादी के लिए भरसक प्रयत्न किया और भारत माता की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया। मालवीय जी महान शिक्षाविद, बेहतरीन वक्ता तथा राष्ट्रीय नेता थे। उन्होंने भारत में शिक्षा के एक बड़े केन्द्र बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की है। उन्हें सम्मानपूर्वक महामना के नाम से जाना जाता है। मालवीय जी ने जिस समर्पण और विचार मूल्यों के साथ भारत में राष्ट्रीयता की नींव रखी,वह हर भारतीय के लिए अनुकरणीय है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन