Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगे सीएम भूपेश बघेल, रायपुर में होगा बड़ा आयोजन

News Desk

News Desk / Fri, Dec 23, 2022

हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगे सीएम भूपेश बघेल, रायपुर में होगा बड़ा आयोजन

रायपुर: हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ट्रॉफी का अनावरण करेंगे। हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को देश के विभिन्न 16 राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा हैं। अंतिम पड़ाव में यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रही है। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी। हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इस ट्रॉफी के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में सुबह 10.30 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी का अनवारण भी करेंगे। छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहला मौका है, जब हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रायपुर आ रही है।

सुबह पहुंचेगी एयरपोर्ट
इसके पूर्व 23 दिसंबर 2022 को फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा स्टेडियम बेंगलुरू (कर्नाटक) में एक भव्य समारोह में ट्रॉफी को छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी को सौंपा जाएगा।
अंसारी बेंगलुरू से यह ट्राफी लेकर सुबह 9 बजे फ्लाइट से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुचेंगे, जहां बाजे-गाजे के साथ ट्रॉफी का स्वागत किया जाएगा। सभी खिलाड़ी तथा खेल संघ के पदाधिकारी वहां से ट्रॉफी को लेकर सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुचेंगे।
इसे भी पढ़ें-
भूपेश सरकार के 4 साल: प्रदेशवासियों को मिलेगी बड़ी सौगात, गौरव दिवस पर इन कामों की होगी शुरुआत

कार्यक्रम के बाद ट्रॉफी को रैली के रूप में शहर के नेताजी सुभाष स्टेडियम ले जाया जाएगा। वहां से शहर के एक बड़े मॉल और तेलीबांधा मरीन ड्राइव में आम जनता के लिये प्रदर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद यह ट्रॉफी विश्व कप आयोजन स्थल भुवनेश्वर के लिये रवाना होगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन तथा ‘छत्तीसगढ़ हॉकी‘ ने सभी खिलाड़ी और खेलप्रेमी जनता से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन