Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: महिला ने मुख्यमंत्री से कहा- गैस सिलेंडर और मिट्टी का तेल महंगा है, भूपेश बघेल ने दिया ऐसा जवाब

News Desk

News Desk / Thu, Dec 22, 2022

महिला ने मुख्यमंत्री से कहा- गैस सिलेंडर और मिट्टी का तेल महंगा है, भूपेश बघेल ने दिया ऐसा जवाब

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कसडोल विधानसभा सीट के लाहोद गांव पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि गोबर खरीदी गौपालकों के लिए आय का जरिया बनी है। लोग अब पशुपालन की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को चारों किश्त में राशि का भुगतान किया जा रहा है। राशि का भुगतान समय पर किया जा रहा है, जिससे उन्हें समय पर राशि मिलने से आर्थिक मदद मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में किसानों की संख्या में वृद्धि होने के साथ साथ कृषि रकबा में भी बढ़ोत्तरी हुआ है। कृषि अब लाभ का व्यवसाय हो गया है। किसानों के आय में वृद्धि हुई है। गौठान निर्माण किया गया है। सीएम से बातचीत के दौरान सारखोर की जावा बाई सरकोर ने बताया कि किस तरह से उन्होंने गोबर बेचकर लाभ कमाया है। उन्होंने बताया है कि गोबर बेचने के साथ ही साथ दूध भी बेचकर लाभ कमा रही हैं।

सीएम ने कलेक्टर को दिए निर्देश
भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पलारी के किसान प्रेमलाल वर्मा ने बताया कि उसे मुर्गी पालन से कोरोना के समय बहुत नुकसान हुआ। एक एकड़ की जमीन है, अभी बहुत दिक्कत हो रही है। जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने क्लेक्टर को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नमक, शक्कर, चावल, गैस सिलेंडर और मिट्टी तेल के बारे में पूछने पर खम्हरिया निवासी लिलेश्वरी डहरिया ने बताया कि उन्हें राशन, नमक, शक्कर नियमति रूप से मिल रहा है।

लिलेश्वरी डहरिया ने कहा कि गैस सिलेंडर 1400 रुपए और मिट्टी तेल 100 रुपए लीटर है, दोनों बहुत महंगा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और तेलों की कीमत केंद्र सरकार करती है। राज्य सरकार तय नहीं करती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा- सरकार लोगों के लिए आर्थिक स्त्रोतों में बढ़ोत्तरी कर रही है। हम सभी वर्गों के हित में काम कर रहे हैं। ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रीपा स्थापित किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें-
कका-कका की आवाज सुनकर वापस आए सीएम भूपेश बघेल, बच्चों से मुलाकात कर पूछा ये सवाल

पूजा कर की प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए लाहोद गांव पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अघनू कोसले के घर के सामने स्थित जैत-खंब पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन