Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: कका-कका की आवाज सुनकर वापस आए सीएम भूपेश बघेल, बच्चों से मुलाकात कर पूछा ये सवाल

News Desk

News Desk / Wed, Dec 21, 2022

कका-कका की आवाज सुनकर वापस आए सीएम भूपेश बघेल, बच्चों से मुलाकात कर पूछा ये सवाल

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की जनता से मुलाकात करने के लिए इन दिनों भेंट-मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं। भेंट- मुलाकात कार्यक्रम के तहत सीएम बिलाईगढ़ विधानसभा पहुंचे थे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम से लौटते समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विदा करने स्कूली बच्चे भी पवनी हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री बघेल जब हेलीपैड पहुंचे तो बच्चों ने उन्हें कका - कका की आवाज दी। बच्चों की आवाज सुनकर मुख्यमंत्री वापस लौट आए बच्चों से मुलाकात की। सीएम ने प्राइमरी और हाई स्कूल के बच्चों से बात कर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में सवाल पूछा। सीएम ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विधानसभा को 74 करोड़ 38 लाख 49 हजार रुपये की लागत के 47 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। बिलाईगढ़ रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 45 करोड़ 17 लाख 80 हजार रुपये की लागत से निर्मित 26 कार्यों का लोकार्पण, 22 करोड़ 65 लाख 47 हजार रुपये की लागत से 18 कार्यों का भूमिपूजन एवं 6 करोड़ 55 लाख 22 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 3 शिलान्यास किया।

60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
लोगों से मुलाकात करते हुए सीएम ने कहा कि भेंट-मुलाकात अभियान के तहत कल मैंने बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनाखान, ग्राम सरसींवा और बिलाईगढ़ में लोगों से भेंट-मुलाकात की। लोगों से शासन की योजनाओं का प्रत्यक्ष फीडबैक लेने के लिए यह भेंट-मुलाकात अभियान संचालित किया जा रहा है। अभी तक मैं 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुका हूं। प्रदेश में 01 नवंबर से धान खरीदी का काम शुरू हो चुका है। अभी तक लगभग 60 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी हो चुकी थी।

बिजली उपभोक्ताओं को राहत
आम लोगों की आय में वृद्धि हो, यही राज्य सरकार की सोच है। बिजली बिल हॉफ योजना के तहत 42 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को अब तक 3200 करोड़ रुपए की राहत दी जा चुकी है। हमने अपनी योजनाओं का लगातार विस्तार किया है, इससे हितग्राहियों की संख्या लगातार बढ़ी है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ अब खरीफ की सभी फसलों, उद्यानिकी फसलों और वृक्षारोपण करने वाले किसानों को भी मिल रहा है।

राज्य में कोदो-कुटकी-रागी का समर्थन मूल्य घोषित करने के साथ-साथ हमने इन फसलों की खरीदी व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। दलहन फसलों को प्रोत्साहित करते हुए अब मूंग, उड़द, अरहर की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के दायरे को विस्तार देते हुए अब इसमें बैगा, गुनिया, पुजारी, हाट पहरिया, बाजा मोहरिया श्रेणी के हितग्राहियों को भी शामिल किया गया है।
इसे भी पढ़ें-
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली योजनाओं पर फोकस करें अधिकारी, सीएम भूपेश बघेल का निर्देश

गोधन खरीदी से आय बढ़ी
गोधन न्याय योजना में पहले केवल गोबर की खरीदी की जाती थी, अब हम गोमूत्र की भी खरीदी करके जैविक खाद और कीटनाशक बना रहे हैं। इन सभी का मुख्य उद्देय है कि आम जनता की आय बढ़ाना है। हमारी योजनाओं का लाभ लोगों तक तेजी से पहुंचे, इसके लिए हमने प्रशासनिक ढांचे में भी कसावट लाई है। बीते पौने चार वर्षों में हमने 06 नये जिलों, 11 अनुभाग और 85 से अधिक तहसीलों का निर्माण किया है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन