Logo
Breaking News Exclusive
BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब कमरे में टूटा भरोसा, फर्श पर बिखरा लहू, हाथों की हड्डियां तोड़ीं, सिर फोड़ा; पढ़िए कैसे हत्यारा बना बॉयफ्रेंड ? योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ? कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब कमरे में टूटा भरोसा, फर्श पर बिखरा लहू, हाथों की हड्डियां तोड़ीं, सिर फोड़ा; पढ़िए कैसे हत्यारा बना बॉयफ्रेंड ? योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ? कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया

: हिमाचल में पूर्ण बहुमत के बाद कांग्रेस ने बदली रणनीति, भूपेश बघेल के कंधों पर आई बड़ी जिम्मेदारी

News Desk / Thu, Dec 8, 2022


रायपुर: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला पर्यवेक्षक को करना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में अगला फैसला पर्यवेक्षक करेंगे। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सीएम भूपेश बघेल शुक्रवार को शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल रवाना होने से पहले कहा- हिमाचल में प्रियंका गांधी जो 10 गारंटी लेकर आईं थी उसका बड़ा असर देखने को मिला है।

भूपेश बघेल ने कहा- हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत हुई और वहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया है। मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली जीत है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने धुआंधार प्रचार किया और लोगों ने उसके बातों पर विश्वास व्यक्त किया। मैं राजीव शुक्ला जी समेत प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देता हूं। जिन्होंने इस लड़ाई को सामूहिक रूप से लड़ा है।

पूर्ण बहुमत के बाद बदली रणनीति
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। पहले कहा गया कि हिमाचल प्रदेश के जीते हुए कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ के रास्ते रायपुर लाया जाएगा लेकिन स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस की रणनीति में बदलाव हुआ है। अब सभी विधायक शिमला में रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने विधायकों को लाने-ले जाने की जिम्मेदारी हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपी थी।

जीत में भूपेश बघेल का बड़ा रोल
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का भी अहम रोल है। भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश में कैंपेन किया। पार्टी की रणनीति बनाने में भी उनका रोल था। यही कारण था कि कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। अब सीएम चुनने की जिम्मेदारी भूपेश बघेल और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की है।
इसे भी पढ़ें-
कांग्रेस को हिमाचल में हॉर्स ट्रेंडिंग का डर? भूपेश बघेल ने कहा- हमें अपने लोगों को जोड़कर रखना होगा

40 सीटें जीती कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश में हर 5 साल में सत्ता बदल जाने का रिवाज है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी यही देखने को मिला। यहां कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि बीजेपी के खाते में 25 सीटें आई हैं। हिमाचल में सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन