Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: Chhattisgarh Chunav Result: कांग्रेस में बढ़ गया भूपेश बघेल का कद, भानुप्रतापपुर की जीत से 2023 में काका से पिछड़ गए हैं बाबा?

News Desk

News Desk / Thu, Dec 8, 2022

Chhattisgarh Chunav Result: कांग्रेस में बढ़ गया भूपेश बघेल का कद, भानुप्रतापपुर की जीत से 2023 में काका से पिछड़ गए हैं बाबा?

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए हैं। कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद एक बार फिर से बढ़ गया है। भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के बीच जारी सियासी कलह के बीच भूपेश बघेल का कद लगातार बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार आने के बाद 5 उपचुनाव हुए। इन पांचों उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली है। इस जीत का श्रेय हर बार भूपेश बघेल को दिया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भी काका और बाबा के बीच टकराव देखने को मिला था। छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल काका के नाम से फेमस हैं जबकि टीएस सिंहदेव को बाबा कहा जाता है।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी को सत्ता से हटाकर राज्य के सीएम बने भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) का कद कांग्रेस में लगातार बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि हाल ही में कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Election 2022) के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया था। वहीं, रिजल्ट घोषित होने से पहले ही उन्हें हिमाचल का पर्यवेक्षक भी बनाया गया है।

क्या टीएससिंह देव पर हावी हो गए भूपेश बघेल?

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिंहदेव के बीच कई बार टकराव की खबरें सामने आई हैं। इन टकराव की खबरों के बीच चुनाव के नतीजे भूपेश बघेल को राज्य में मजबूत कर रहे हैं। बीते साढ़े चार सालों में छत्तीसगढ़ ही एक मात्र ऐसा राज्य है जहां उपचुनाव में कांग्रेस को हार का सामना नहीं करना पड़ा है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में पार्टी ने सभी उपचुनावों में जीत दर्ज की। जिस कारण से उनका कद केन्द्रीय संगठन में लगातार बढ़ रहा है।

वहीं, दूसरी तरफ टीएस सिंहदेव को इन उपचुनाव में जीतों का कोई श्रेय नहीं मिला है। हालांकि टीएस सिंहदेव इन मुद्दों से बोलने से बचते रहे हैं। लेकिन ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले को लेकर विवाद खड़ा हुआ था उसके बाद से दोनों नेताओं के बीच कई बार टकराव सामने आया है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार जीत इस बात का संदेश है कि 2023 का चुनाव छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के चेहरे में लड़ा जाएगा।

राहुल की यात्रा में शामिल हुए थे सिंहदेव और भूपेश बघेल
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब मध्य प्रदेश में थी उस समय भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव इस यात्रा में एक साथ शामिल हुए थे। हालांकि इस दौरान टीएस सिंह देव ने कहा था कि राहुल गांधी के संकल्प के लिए हम सब मिलकर काम कर रहे हैं।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन