Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: बड़ा अफसर बनकर दुखी रहूंगा...मुझे मत खोजना, IFS के नाबालिग बेटे के लेटर से मचा बवाल

News Desk / Tue, Dec 6, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक आईएफएस का बेटा दो दिनों से लापता है। एक स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार, 14 साल के नाबालिग बच्चे ने घर छोड़ने से पहले एक लेटर लिखा है। इस लेटर में उसने ऐसी बात लिखी है जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, घर छोड़ने से पहले नाबालिग ने लेटर में लिखा है कि मैं बड़ा अफसर बनकर दुखी रहूंगा। मेरी विचारधारा अलग है। मैं जा रहा हूं मुझे खोजने की कोशिश मत करना। यह लेटर मिलने के बाद परिजन परेशान हैं। वहीं, पुलिस विभाग बच्चे की खोज में जुटी हुई है। बच्चे की विचारधारा क्या है इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।

14 साल के बच्चे का इस तरह से लेटर लिखना और फिर घर छोड़कर जाने की बात सामने आने के बाद परिजन परेशान हैं। पुलिस की टीम भी बच्चे को खोजने में जुटी हुई है। पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज किया है। बच्चे की तलाश के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है।

शाम को लापता हुआ बच्चा
जानकारी के अनुसार, बच्चा शाम को अपने घर से निकला था फिर लौटकर नहीं आया। जब परिजनों ने उसे फोन किया तो पता चला कि फोन घर में ही रखा है। फोन के पास ही बच्चे के हाथ से लिखा लेटर मिला है। इसस लेटर के मिलने के बाद परिजन चिंतित हो गए और उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। नाबालिग होने के कारण पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए अलग यूनिट बनाई है जिसमें कई एक्सपर्ट भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें-
मां-बेटी और बॉयफ्रेंड ने मिलकर नाबालिग के खिलाफ रची साजिश, मासूम ने पुलिस को बताई हैरान करने वाली घटना

सीसीटीवी की तलाश
बच्चे की तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह सीटीटीवी फुटेज चेक कर रही है। परिजनों ने घर में किसी भी तरह का विवाद होने की बात से इंकार किया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चे के दोस्तों के घर पहुंची और पूछताछ की। अभी बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन