Logo
Breaking News Exclusive
वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी

: किसान के घर खाना खाने पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, थाली देखकर ऐसा था रिएक्शन

News Desk

News Desk / Mon, Dec 5, 2022

किसान के घर खाना खाने पहुंचे सीएम भूपेश बघेल,  थाली देखकर ऐसा था रिएक्शन

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सोमवार को गरियाबंद जिला पहुंचे। यहां उन्होंने आम जनता से सीधा संवाद किया और इस दौरान उनकी समस्याओं को सुनक उसका समाधान किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़िया संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को भी बढ़ावा देने की बात कही। सीएम ने फिंगेश्वर में किसान बिसेलाल साहू के घर पहुंचकर भोजन किया। मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर बिसेलाल के परिवार वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया। पारंपरिक तरीके से कांसे की थाली में भोजन परोसा गया। सीएम को खाने में बथुआ भाजी, तिवरा भाजी, जिमिकंदा, दाल पालक, बिजौरी, गुलगुला और सिलबटे से पीसा हुआ टमाटर की चटनी दी गई।

परिजनों से पूछा हाल-चाल
इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने बिसेलाल के परिवार वालों का हाल चाल पूछा और स्नेह के साथ खाना परोसे जाने पर उनको धन्यवाद दिया। बिसेलाल साहू के घर पर मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, राजिम विधानसभा के विधायक अमितेश शुक्ल और अन्य जनप्रतिनिधियों भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य शासन द्वारा संचालित किसान ऋण माफी योजना, देश के सबसे सर्वोच्च दर पर होने वाले धान खरीदी योजना, गोधन न्याय, सुराजी गांव योजना नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राजीव गांधी युवा मितान, सहित सभी महत्वपूर्ण योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने सरकार में आते ही अपने वायदे को पूरा करते हुए किसानों का कर्ज माफी योजना बनाई। उन्होंने फीडबैक लेते हुए आमजनों से सीधा संवाद शुरू किया।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन