Logo
Breaking News Exclusive
रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया

: कौन हैं सौम्या चौरसिया? जिसके लिए सीएम भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

News Desk

News Desk / Sat, Dec 3, 2022

कौन हैं सौम्या चौरसिया? जिसके लिए सीएम भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

रायपुरः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ उप सचिव सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी के बाद राज्य की सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि हम इस मामले में लड़ाई लडे़ंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा- जैसा कि मैं कहता रहा हूं, ईडी द्वारा मेरी उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी एक राजनीतिक कार्रवाई है। हम इसके ख़िलाफ़ पूरी ताक़त से लड़ेंगे। बता दें कि सौम्या चौरसिया को राज्य में हुए कोयला घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सौम्या चौरसिया 2008 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। सौम्या अक्कस सुर्खियों में रहती हैं।

सौम्या चौरसिया का जन्म छत्तीसगढ़ के भिलाई क्षेत्र में हुआ है। बता दें कि भिलाई शहर स्टील प्लांट के लिए फेमस है। उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। उसके बाद उन्होंने पीसीएस की तैयारी शुरू की। वो 2008 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। उनकी शादी सौरभ मोदी के साथ हुई है।

कई महत्वपूर्ण पदों पर रहीं
चौरसिया, सीएम कार्यालय में पदस्थ होने से पहले कई अहम पदों पर रही हैं। वो बिलासपुर जिले के पेंड्रा और बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई और पाटन एसडीएम रही हैं। 2016 में इन्हें रायपुर नगर निगम में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई थी। उसके बाद वह राज्य शासन में मुख्यमंत्री की उपसचिव हैं। 2018 में वह भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ हुईं थी।

2020 में पड़ी थी आयकर की रेड
सौम्या चौरसिया पहली बार तब सुर्खियों में आई थी जब 2020 में आयकर की टीम ने छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से आयकर की टीम को करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद हुई थी। कहा जाता है कि भूपेश सरकार में सौम्या का कद इस तरह बढ़ा था कि राज्य के दूसरे आईएएस अधिकारियों का रूतबा भी कम हो गया था।
इसे भी पढ़ें-
Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया गिरफ्तार, ईडी की कार्रवाई पर शुरू हुई सियासत

कोर्ट ने चार दिन की हिरासत में भेजा
ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि ईडी ने कोर्ट से चौरसिया की 14 दिन की हिरासत मांगी थी लेकिन कोर्ट ने 4 दिनों की अनुमति ही दी है। छह दिसंबर को एक बार फिर सौम्या चौरसिया को ईडी कोर्ट में पेश करेगी। ईडी का कहना है कि सौम्या चौरसिया के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन