Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: छत्तीसगढ़ में 4 साल से एक भी उपचुनाव नहीं हारी कांग्रेस, भानुप्रतापपुर में चमत्कार करेंगे BJP के स्टार प्रचारक शिवराज?

News Desk / Fri, Nov 18, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट उपचुनाव को लेकर बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। उपचुनाव के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बीजेपी ने स्थानीय नेताओं के साथ-साथ मध्यप्रदेश के सीएम को भी शामिल किया है। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट में प्रचार करने के लिए जाएंगे। बीजेपी की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह समेत ज्यादातर नेताओं को शामिल किया गया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए नामों की सूची छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपी है।

सूची में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रभारी ओम माथुर, नितिन नवीन, पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। हालांकि ज्यादातर नेता छत्तीसगढ़ के हैं।

गुजरात चुनाव में भी स्टार प्रचार हैं शिवराज
शिवराज सिंह चौहान को गुजरात चुनाव के लिए भी बीजेपी ने स्टार प्रचारक बनाया है। बता दें कि भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट की 70 फीसदी आदिवासी आबादी है। जबकि शिवराज सिंह चौहान ओबीसी वर्ग के बड़े नेता माने जाते हैं। ऐसे में शिवराज सिंह से चुनाव प्रचार करवाकर बीजेपी आदिवासी वोटर्स को अपने पाले में लाने की कोशिश में लगी है।

नामांकन कर चुके हैं उम्मीदवार
बीजेपी ने इस बार भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए ब्रह्मानंद नेताम को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने दिवंगत नेता मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों की पार्टी के उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, इस सीट के लिए 39 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। ब्रह्मानंद नेताम के नामांकन के समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत कई नेता मौजूद थे। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन के लिए सीएम रमन सिंह पहुंचे थे।
इसे भी पढ़ें-
पिकअप वाहन से नामांकन करने पहुंची बीजेपी उम्मीदवार, कांग्रेस ने किया सावित्री मंडावी के जीत का दावा

क्यों हो रहे हैं उपचुनाव
भानुप्रतापपुर उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से राज्य में हुए सभी उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है। ऐसे में बीजेपी, राज्य में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जीत हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बता दें कि भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट विधायक मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई है। 16 अक्टूबर को मनोज मंडावी का निधन हो गया था। इस सीट पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि 8 को रिजल्ट घोषित होगा।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन