: DJ की तेज आवाज से गिरा छज्जा, बच्चे की मौत: नए साल पर निकाली गई थी शोभायात्रा, 10 लोग घायल
जानिए कैसे हुआ यह हादसा?
दरअसल, 30 मार्च को हिंदू नववर्ष के मौके पर शहर से गांव तक जुलूस निकाला गया था। मल्हार में भी युवाओं ने नए साल पर जुलूस निकाला। इस दौरान डीजे की धुन पर नाचते हुए युवा गांव में घूम रहे थे, तभी रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे जुलूस केवटपारा पहुंचा। इस दौरान जुलूस देखने के लिए तमाम बच्चे और अन्य लोग निकले थे। तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।
PM मोदी की सभा में जा रहे 2 लोगों की मौत: महिला को रौंदते हुए पलटी, फिर नदी में गिरी BJP कार्यकर्ताओं की बोलेरो
डीजे की तेज आवाज और कंपन के कारण ग्रामीण तुकेश केवट के घर का छज्जा गिर गया। छज्जे के नीचे खड़े लोग मलबे में फंस गए। हादसे के बीच चीख-पुकार मच गई। इन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हादसे के बाद केवटपारा के ग्रामीणों ने खून से लथपथ घायलों को तत्काल मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया। इनमें चंद्रशेखर केवट, प्रशांत केवट, दीपक केवट, दीपेश केवट और हेमंत कैवर्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के बाद 3 को बिलासपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि घायलों में 2 बच्चों की हालत गंभीर है। इसमें प्रशांत केवट भी शामिल था, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण प्रशांत को बचाया नहीं जा सका। घायलों का मस्तूरी अस्पताल और बिलासपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आयोजकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला
एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने बताया कि वाहन के पीछे लोग चल रहे थे। डिब्बे से टक्कर लगने से छज्जा गिर गया। डीजे संचालक, वाहन के चालक और आयोजकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। डीजे को जब्त कर लिया गया है।
डीजे संचालक धर्मेंद्र और चालक राज बावरे को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 2 आयोजक फरार हैं। पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। दोनों आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन