Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: अयोध्या में उत्तर प्रदेश की विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं का संगम, राम की पैड़ी, धर्मपथ,, साकेत कॉलेज आदि स्थानों पर संस्कृतियों से अवगत होंगे दर्शक

MP CG Times

MP CG Times / Sun, Jan 14, 2024

अयोध्या में उत्तर प्रदेश की विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं का संगम, राम की पैड़ी, धर्मपथ,, साकेत कॉलेज आदि स्थानों पर संस्कृतियों से अवगत होंगे दर्शक
[ad_1]

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रामनगरी में उत्तर प्रदेश समेत समूचे देश की सांस्कृतिक विधाओं का संगम हो रहा है। इस क्रम में मकर संक्रांति (15 जनवरी) से कई नए आयोजन भी होंगे। एक तरफ रामकथा पार्क में देवकी नंदन ठाकुर की कथा का आगाज होगा तो राम की पैड़ी, धर्मपथ, तुलसी उद्यान, सर्किट हाउस के पास, राज सदन, साकेत कॉलेज आदि स्थानों पर दर्शक फरुवाही, भजन, बधावा लोकनृत्य, अवधी लोकगायन आदि से जुड़ी सांस्कृतिक गतिविधियों से परिचित होंगे। नव्य-दिव्य व भव्य अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही यह आयोजन सांस्कृतिक अयोध्या की नई थीम से परिचित कराएगा।

मथुरा के महराज देवकीनंदन ठाकुर की होगी कथा
रामकथा पार्क में 15 जनवरी से प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की कथा होगी। 23 जनवरी तक चलने वाली कथा सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रामकथा का आठ जनवरी से निरंतर आयोजन किया जा रहा है। 70 दिनों तक चलने वाले रामकथा में हर सप्ताह अलग-अलग कथा वाचक रामकथा का श्रवण कराएंगे। 8 से 14 जनवरी तक चिन्मयानंद बापू ने रामभक्तों के समक्ष रामकथा की।

देश के अन्य राज्यों की भी प्रस्तुति देख सकेंगे अयोध्यावासी
रामनगरी में समूचा भारत उमड़ पड़ा है। इस निमित्त सोमवार को राम की पैड़ी पर देश के अनेक राज्यों के लोग भी अपनी प्रस्तुति देंगे। राम की पैड़ी पर महाराष्ट्र के शैलेष भागवत शहनाई वादन करेंगे। महाराष्ट्र के हर्ष वर्धन की सारंगी और दिल्ली के शाश्वत मंडल भजन से श्रीराम के चरणों में अपनी हाजिरी लगाएंगे। अनुज मिश्र का कथक, ज्योति श्रीवास्तव ओडिशी नृत्य, अंजना झा व सुरभि शुक्ला कथक पर प्रस्तुति देंगी। मीनू ठाकुर राम की पैड़ी पर कुचिपुड़ी नृत्य से दर्शकों को भाव-विभोर करेंगी।

धर्मपथ, बिड़ला धर्मशाला, राज सदन, पराग डेयरी, सर्किट हाउस समेत अनेक स्थानों पर होंगे आयोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कराने का दिशा-निर्देश दिया था। इस क्रम में मकर संक्रांति (15 जनवरी) को साकेत पेट्रोल पंप के समीप बस्ती के शशिकांत दुबे का भजन और अयोध्या के शीतला प्रसाद वर्मा का फरुवाही लोकनृत्य होगा। धर्मपथ पर अयोध्या के ही राजेश गौड़ का कहरवा लोकनृत्य होगा। गोंडा की श्वेता सिंह भजन व लोकगीत प्रस्तुत करेंगी। रामघाट हाल्ट पर रमा प्रजापति बधावा लोकनृत्य से रूबरू कराएंगी तो मानवेंद्र दास-मानस दास भजन की गंगा में डुबकी लगवाएंगे। धरमपथ पर कई अन्य कलाकारों की ओऱ से प्रस्तुति दी जाएगी। साकेत कॉलेज के पास सुल्तानपुर के दयाशंकर पांडेय का अवधी लोकगायन तो प्रकृति यादव का लोकनृत्य होगा। पराग डेयरी पर मुकेश कुमार की फरुवाही लोकनृत्य की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। तुलसी उद्यान मंच पर झांसी के सीताराम कुशवाहा का भजन और जौनपुर के अशोक कुमार का लोकगायन होगा। प्रयागराज के ओमप्रकाश शर्मा शहनाई वादन करेंगे।


[ad_2]

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन