: दो गुट में घूनी संघर्ष, 2 की मौत: नए साल के जश्न के बीच वारदात, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, जानिए क्या है पूरा मामला
यह है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंदाली गांव निवासी गणेश यादव और उसका 26 वर्षीय बेटा सुनील यादव बीती रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच लोरमी-मुंगेली मुख्य मार्ग पर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। इसी दौरान पास में मौजूद गांव के ही रहने वाले शंकर राज गोड़ ने उन्हें गाली-गलौज करने से रोका।
इस पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद पिता-पुत्र ने मिलकर शंकर राज की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। हंगामे का शोर सुनकर शंकर राज के दो भाई गोकुल राज और गजानंद राज भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
डॉक्टर की पत्नी की गला दबाकर हत्या: घर पर अकेली थी महिला, पति और परिवार के लोग बाहर गए थे
रात में काफी देर तक यह घटनाक्रम चलता रहा। मारपीट के कारण दोनों गुटों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच आसपास के लोगों ने लालपुर थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 26 वर्षीय सुनील यादव और 35 वर्षीय शंकर राज गोड़ की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई
इस मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इन सबके बीच गांव में तनाव का माहौल है। जांच टीम के अलावा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल भी तैनात है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन