: शादी के एक दिन बाद दुल्हन ने की खुदकुशी: भाई ने पंखे से लटका देखा शव, आखिरी बार पति को कॉल किया, पर नहीं हो पाई थी बात
पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली
23 अप्रैल को उसके माता-पिता अपनी बेटी का चौथिया करवाकर बेटी को वापस फुंडरडीह ले गये। घर में रुके सभी मेहमानों के लिए पार्टी चल रही थी. इसी बीच 24 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे तनुजा ने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. जब उसका बड़ा भाई किसी काम से कमरे में गया तो देखा कि उसकी बहन ने तौलिए से फांसी लगा ली है।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया
भाई ने जोर से चिल्लाकर अपने परिवार को बुलाया। उसे फांसी से उतारकर निजी वाहन से पलारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. बीएस ध्रुव ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं नवविवाहिता की मायके में मौत की सूचना मिलने पर पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी में शव का निरीक्षण कर पोस्टमार्टम कराया गया।
दुल्हन की मौत रहस्य बनी
फिलहाल परिवार और पुलिस को दुल्हन की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है. चूंकि घटनास्थल सुहेला थाना था, इसलिए पलारी पुलिस मर्ग कायम कर पूरी डायरी जांच के लिए सुहेला भेजेगी। जिसके बाद आगे की जांच सुहेला पुलिस करेगी।
दम घुटने से हुई मौत- डॉक्टर
इधर, पलारी एएसआई राजेश कुमार सेन ने कहा कि घटना मेरे थाना क्षेत्र की नहीं है. इसलिए मामले की जांच सुहेला पुलिस करेगी। डॉ. बी.एस. ध्रुव ने बताया कि दुल्हन तनुजा ध्रुव की मौत फांसी लगाने से हुई है. उनका दम घुट गया और उनकी गर्दन की हड्डी भी टूट गयी.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन