: एक साल में 1.20 लाख लोगों को कुत्तों ने काटा: छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, कहा- ये समस्या एक महामारी की तरह
छत्तीसगढ़ में सरपंच और सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए: NOC के लिए मांगे 18 हजार, गंडई में SDO 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
रायपुर में सबसे ज्यादा कुत्तों के काटने की घटनाएं
मानवाधिकार आयोग के मुताबिक, प्रदेश में सबसे ज्यादा 15953 कुत्ते काटने की घटनाएं रायपुर में हुई हैं। बिलासपुर में 12301, दुर्ग में 11084, कोरबा में 8431 और राजनांदगांव में 6328 कुत्ते काटने के मामले सामने आए हैं। वहीं कोरबा में 1, बलौदाबाजार में 1 और राजनांदगांव में 1 मौत हुई है।
छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक ने कहा कि यह बहुत घातक है। इससे बचने के लिए टीकाकरण किया जाता है, लेकिन कुत्ते के काटने वाले व्यक्ति को 6 टीके लगाने पड़ते हैं। डॉक्टर के अनुसार 1 लाख से अधिक कुत्ते के काटने के मामलों में 7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। समाज को आर्थिक नुकसान हुआ है।
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप संचालक से 6 लाख की लूट: बदमाश ने डंडे से हमला कर लहूलुहान किया, पैसे लेकर घर लौट रहा था व्यापारी
आयोग ने निकायों से मांगी जानकारी
उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है। नगर निगम को इसे रोकने के लिए कार्रवाई करने की जरूरत है। आयोग ने राज्य के सभी नगर निगमों से जानकारी मांगी है कि कितने आवारा कुत्तों को पकड़ा गया, कितनों की नसबंदी की गई, कितने कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई और आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए क्या काम किया गया है।
ढाई साल की बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला
नवंबर 2023 में रायपुर के रामनगर इलाके में ढाई साल की बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया था। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते बच्ची को घसीटकर ले गए और नोचने लगे। इस दौरान वहां मौजूद अन्य बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। कुत्तों को भगाया गया, तब उसकी जान बच सकी। कुत्तों के काटने से बच्ची के सिर, चेहरे और शरीर पर 15 से ज्यादा जगहों पर खरोंचें आईं।
5 दिन बाद डॉक्टर को कुत्ते ने काटा
इस घटना के ठीक 5 दिन बाद रायपुर के कटोरा तालाब के पास रायपुर मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. अरविंद नेरल पर कुत्ते ने हमला कर दिया। इस दौरान डॉक्टर ने कुत्ते के जबड़े से अपना पैर छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने उनके दूसरे पैर पर भी काट लिया। जिससे उनके दोनों पैरों से खून निकलने लगा।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन