Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: पुष्पराजगढ़ का नाम फिर हुआ रौशन: गरीब परिवार के लड़के को मिली PhD की उपाधि, गदगद हो उठा परिवार, जानिए MP-CG टाइम्स से क्या बोले डॉ. बिरझू श्याम ?

MP CG Times / Sat, Feb 25, 2023

पुष्पराजगढ़। कौन कहता है कि बुने हुए ख्वाब सच्चे नहीं होते, मंजिलें उन्हीं को नहीं मिलती जिनके इरादे अच्छे नहीं होते, रूखी-सूखी रोटी और धक्के तो बहुत खाए हैं जिंदगी में, लेकिन आज देख रहा हूँ कि सफलता के फल कभी कच्चे नहीं होते. ये लाइनें पुष्पराजगढ़ के डॉ. बिरझू श्याम पर फिट बैठती हैं. गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाला लड़का आज PhD की उपाधि पाकर पूरे परिवार और पुष्पराजगढ़ का नाम रौशन किया है. ये उपाधि बिरझू ने कड़ी मेहनत से हासिल की है, जिसको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

कौन है बिरझू श्याम ? दरअसल, बिरझू श्याम अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के एक छोटे से गांव का रहने वाला है, जिसने गरीबी अधीनी में किसी कदर पढ़ाई कर आज मंजिल को छू लिया है. ग्राम पंचायत खजूरवार के रहने वाले श्याम ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है. बिरझू सिंह श्याम ने वनस्पति विभाग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की. इनका टॉपिक- एथनो बॉटनिकल एंड सोशियो इकोलॉजिकल स्टडी ऑफ मेडिसिनल प्लांट्स रहा, जिससे वह पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर अपने और अपने परिवार का नाम रौशन किया है. MP-CG टाइम्स से बातचीत में बिरझू श्याम ने कहा कि उन्होंने पीएचडी निर्देशक प्रो. नवीन कुमार शर्मा के नेतॉत्व में उपाधि प्राप्त की है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस उपाधि को प्राप्त करने में विशेष सहयोग खजूरवार सरपंच संतराम सिंह वालरे का रहा, जिसने सहयोग कर यहां तक पहुंचाया. साथ ही अपने मां-बाप का भी आभार जताया. पुष्पराजगढ़ के बिरझू ने कड़ी मेहनत से अपनी मंजिल को प्राप्त की. गरीबी में भी संघर्ष करके मुकाम को हासिल की. उन्होंने कहा कि आमदनी बेहद मामूली है, लेकिन हौंसलों में इतनी ताकत थी की आज आसमान भी जमीं पर उतर आया है. ख्वाब आज पूरे सच हो चुके हैं. कहते भी हैं, हौसले बुलंद हो तो मंजिल हासिल करने से कोई रोक नहीं सकता. इसी ख्वाब को हकीकत में बदलने का नाम है डॉ. बिरझू श्याम.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन