Logo
Breaking News Exclusive
दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study KISS करते इंस्टाग्राम पर फोटो डाली; युवक की 15 दिन बाद थी शादी; डबल सुसाइड की वजह होश उड़ाने वाली जीजा के भाई के प्यार में पागल माशूका की क्रूरता, मैसेज-इशारा और पीठ पर दागी गई गोली, पत्नी ने लिखी कत्ल की स्क्रिप्ट 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study KISS करते इंस्टाग्राम पर फोटो डाली; युवक की 15 दिन बाद थी शादी; डबल सुसाइड की वजह होश उड़ाने वाली जीजा के भाई के प्यार में पागल माशूका की क्रूरता, मैसेज-इशारा और पीठ पर दागी गई गोली, पत्नी ने लिखी कत्ल की स्क्रिप्ट 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह

: अनूपपुर में करप्शन का गोरखधंधा: सेड में 14 लाख पानी में बहाया, अब मंगल भवन में 1 करोड़ 30 लाख डूबाने की तैयारी, आंख में पट्टी बांध बैठे जिम्मेदार अधिकारी

MP CG Times / Sat, Dec 25, 2021

शैलेंद्र विश्वकर्मा,अनूपपुर। मध्य प्रदेश में करप्शन पर करप्शन हो रहा है. सरकार भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की बात जरूर कहती है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं. अनूपपुर जिले में करप्शन की बाढ़ आ गई है. रोजाना भ्रष्टाचार की डायरी से नए पन्ने खुल रहे हैं. जिससे दफ्न राज बाहर आ रहे हैं. दरअसल नगर पालिका परिषद पसान के कारनामे जान आप भी हैरान में पड़ जाएंगे. यहां मंगल भवन के नाम पर करप्शन का अमंगल हो रहा है. 14 लाख रुपये की लागत से सब्जी मंडी के लिए सेड का निर्माण किया गया था, जिसे तोड़कर अब 1 करोड़ 30 लाख की लागत से मंगल भवन का निर्माण हो रहा है. यानि पैसा डकारने का फुल खेल चल रहा है. इसमें अधिकारियों की भी संलिप्तता हो सकती है, इसीलिए तो न कोई जांच होती न ही कोई कार्रवाई की जाती है.

जानकारी के मुताबिक अनूपपुर के नगर पालिका परिषद पसान में मंगल भवन निर्माण के लिए लाखों रुपए की लागत से निर्मित चबूतरे को तोड़ दिया गया है. उसे तोड़कर मंगल भवन की नींव रखी जा रही है. जिस का भूमि पूजन और शिलान्यास 21 दिसंबर को नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता ने किया है. जब सब्जी मंडी के लिए किए गए सेड को तोड़ना ही था, तो बनाया क्यों गया ? ऐसा कर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया. 14 रुपए की लागत से बना था सब्जी मंडी सेड करीब साल 2010 में नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता ने अपने पूर्व कार्यकाल में वार्ड क्रमांक 7 में चर्च के पास 14 लाख रुपये की लागत से सब्जी मंडी सेड का निर्माण कराया गया था. जिसे 21 दिसंबर को जेसीबी के जरिए तोड़ दिया गया. जिसके पीछे नगर पालिका यह वजह बता रही है कि अब यहां पर करीब डेढ़ करोड रुपए की लागत से सर्व सुविधा युक्त मंगल भवन बनाया जाएगा. अनूपपुर EXCLUSIVE VIDEO: सिगरेट पीने की तलब है, तो ट्रैफिक थाने में आ जाइये, दफ्तर में बैठकर जवान उड़ा रहा धुआं, ठंडी में कश लेने का अलग ही मजा नपा क्षेत्र में कहीं अन्य जगह नहीं मिली भूमि नगरवासियों ने इस मामले में नगर पालिका परिषद का विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष सुमन ने अपने वार्ड में चबूतरे पूर्व के कार्यकाल में निर्मित कराए थे. जिसके बाद सब्जी व्यापारियों ने दूर होने की वजह से यहां सब्जी मंडी नहीं लगाई. जिस पर नगर पालिका ने कड़ाई से कोई भी कार्रवाई भी नहीं किया. ऐसे में सब्जी मंडी भी नहीं लगी. अब उसी स्थान पर मंगल भवन बनाए जाने के निर्णय पर विरोध हो रहा है. नगर वासियों का कहना है कि यह जगह नगर से काफी किनारे स्थित है. इसके साथ ही यह जंगलों से लगा हुआ है. जिस कारण इसकी उपयोगिता पर भी प्रश्न चिन्ह बना रहेगा. कहीं सेड की तरह मंगल भवन भी खाली न पड़ा रह जाए. गोलमाल है भई सब गोलमाल है! आचार संहिता लगने के पहले जनता के पैसे डकार गए अनूपपुर जनपद पंचायत सचिव, शासकीय राशि से 42 लाख रुपये किए अंदर मंगल भवन की उपयोगिता पर भी संदेह जिस तरह सब्जी मंडी सेड बनाए जाने के बाद कभी भी इसका उपयोग नहीं हुआ, उसी तरह मंगल भवन की उपयोगिता को लेकर भी संदेह बना हुआ है. यह जगह भी वीरान क्षेत्र में है, जिस कारण आवागमन और वन क्षेत्र से लगे होने के कारण स्थानीय रहवासियों को वैवाहिक आयोजन किए जाने पर भी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा. जिसको नजरअंदाज कर नगर पालिका मनमानी तरीके से निर्माण कार्य करा रहा है. बता दें कि स्वच्छता अभियान फेल है. हर तरफ गंदगी फैली हुई है. जिले में रैन बसेरा नहीं है. जबकि रैन बसेरा नगर पालिका, निगम में होता है. क्या कह रहे जिम्मेदार अधिकारी ? पसान नगर पालिका सीएमओ आर एस हलवाई ने MP-CG टाइम्स से बातचीत में कहा कि सब्जी मंडी में बने सेड़ को तोड़ा नहीं जा रहा है, उसकी साफ सफाई की जा रही है. कौन बनवाया और कसके कार्यकाल में बना है, इसकी जानकारी नहीं है. हो सकता है कि सहकारिता विभाग बनवाया हो. इसके बाद अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते नजर आए. जबकि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सब्जी मंडी सेड को जेसीबी मशीन से तोड़ा जा रहा है. बड़ा सवाल यह है कि जब सेड का कोई उपयोग नहीं हो सका, तो क्या गारंटी है कि मंगल भवन का उपयोग किया जाएगा. https://youtu.be/3nQ5Oez4p5I read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन