: MP में क्या बेटियां और महिलाएं सुरक्षित हैं ? मध्य प्रदेश से 31801 बच्चियां और महिलाएं लापता, आंकड़ों ने उड़ाए सबके होश !
Women And Girls Missing In MP: मध्य प्रदेश में एक महीने से अधिक समय से 2944 लड़कियां और 28 हजार 857 महिलाएं लापता हैं। इनमें सबसे ज्यादा 245 लड़कियां सागर जिले से और सबसे ज्यादा 2384 महिलाएं इंदौर से लापता हैं। यह जानकारी सरकार ने कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के सवाल के जवाब में सदन में दी।
Women And Girls Missing In MP: कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस लड़कियों के लापता होने के मामले में तो केस दर्ज कर रही है, लेकिन महिलाओं के लापता होने के मामले दर्ज नहीं किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र उज्जैन, इंदौर ग्रामीण, भिंड, धार, झाबुआ समेत कई जिलों में महिलाओं के लापता होने के मामले दर्ज नहीं किए गए।
मप्र में 31801 महिलाएं और लड़कियां लापता
Women And Girls Missing In MP: वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने सरकार से 1 जुलाई 2021 से 31 मई 2024 तक प्रदेश में महिलाओं, लड़कियों के लापता होने, बलात्कार आदि के कुल मामलों की जिलेवार जानकारी मांगी थी। इसके साथ ही 1 महीने से अधिक समय से लापता महिलाओं और लड़कियों की संख्या भी जिलेवार मांगी गई थी। Women And Girls Missing In MP: कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने बताया कि इस संबंध में सरकार द्वारा दी गई जिलेवार जानकारी से पता चला है कि प्रदेश में 2944 लड़कियां और 28857 महिलाएं एक महीने से अधिक समय से लापता हैं। सरकार द्वारा जिलेवार जानकारी दी गई है।इंदौर में सबसे ज्यादा लड़कियां लापता
Women And Girls Missing In MP: विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार इंदौर में लड़कियों और महिलाओं के लापता होने की सबसे ज्यादा घटनाएं हुई हैं। पिछले पांच महीने यानी 1 जनवरी 2024 से 31 मई 2024 तक लापता होने के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।इंदौर शहर
Women And Girls Missing In MP: इस साल पिछले पांच महीनों में इंदौर में 1015 महिलाएं लापता हुईं। जिनमें से 527 मिल गईं, लेकिन 479 अभी भी लापता हैं। इस दौरान 268 लड़कियां लापता हुईं, जिनमें से 189 मिल गईं, जबकि 72 अभी भी लापता हैं।ग्वालियर शहर
Women And Girls Missing In MP: ग्वालियर में 468 महिलाएं लापता हुईं, जिनमें से 187 मिल गईं, 214 अभी भी लापता हैं। वहीं 129 लड़कियां लापता हुईं, जिनमें से 85 मिल गईं। 25 अभी भी लापता हैं।उज्जैन शहर
Women And Girls Missing In MP: प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिले उज्जैन में पिछले 5 महीनों में 422 महिलाएं लापता हुईं, जिनमें से 250 मिल गईं, लेकिन 135 अभी भी लापता हैं। 127 लड़कियां लापता हुईं, जिनमें से 88 मिल गईं, 39 अभी भी लापता हैं।जबलपुर शहर
Women And Girls Missing In MP: पांच महीनों में 697 महिलाएं लापता हुईं, जिनमें से 318 मिल गईं, लेकिन 379 अभी भी लापता हैं। इसी तरह 199 लापता लड़कियों में से 134 मिल गईं, लेकिन 65 अभी भी लापता हैं।भोपाल शहर
Women And Girls Missing In MP: भोपाल में पिछले 5 महीनों में लापता 626 महिलाओं में से 401 मिल गईं। 225 अभी भी लापता हैं। इसी तरह 184 लापता लड़कियों में से 136 मिल गईं, लेकिन 48 अभी भी लापता हैं।महिलाओं के मामलों में दर्ज नहीं हो रहे मामले
Women And Girls Missing In MP: कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा दी गई जानकारी से पता चलता है कि सरकार लापता लड़कियों के मामलों में तो मामले दर्ज कर रही है, लेकिन लापता महिलाओं के मामलों में मामले दर्ज नहीं कर रही है। Women And Girls Missing In MP: ग्वालियर में 214 महिलाएं एक महीने से अधिक समय से लापता हैं, लेकिन इसके बाद पुलिस ने केवल 3 मामले दर्ज किए हैं। इंदौर में 479 महिलाएं एक महीने से अधिक समय से लापता हैं, लेकिन केवल 15 मामले दर्ज किए गए। उज्जैन में 135 महिलाएं एक महीने से अधिक समय से लापता होने के बाद भी एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया।
Tags :
संबंधित ख़बरें
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन