: BJP सांसद बृजभूषण का पुतला दहन: 10 सिर वाला रावण बनाकर किया दहन, जानिए क्या बोले विनोद तिवारी ?
विनोद तिवारी ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न एवं आरोपी सांसद बृजभूषण को अब तक गिरफ्तार ना करने के विरोध में आज शाम 6 बजे रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल में यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण का दस सिर वाले रावण रूपी 15 फीट का पुतला जलाया गया. साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई साथ ही बृजभूषण को तत्काल गिरफ्तार करने की माँग की गई.
विनोद तिवारी ने कहा कि एक तरफ़ मोदी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, दूसरी तरफ़ इनकी ही पार्टी के सांसद जो की कुश्ती संघ के अध्यक्ष जैसे बड़े पद पर बैठ महिला खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न जैसे शर्मनाक कृत्य किया गया है. कुश्ती संघ के खिलाड़ियों के हक़ और अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए उनके अधिकारों के रक्षक ही आज भक्षक बन बैठे हैं और केन्द्र में बैठी मोदी सरकार सहित पूरी भाजपा इस मामले में ख़ामोश बैठी है. उल्टा आरोपी बृजभूषण को अब तक गिरफ्तारी से बचा रखी है जो की बहुत ही शर्मनाक है.
नहीं रहे एक दिन के कलेक्टर: लाइलाज बीमारी प्रोजेरिया से थे ग्रसित, 16 साल की उम्र में मिली थी कलेक्टर की जिम्मेदारी
बृजभूषण के ऊपर हुई दोनों एफआईआर में आईपीसी की धारा 354 (महिला को नीचा दिखाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक हिंसा), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और (पीछा करना) और 34 (सामान्य मंशा) का हवाला दिया गया है, जिसमें जेल भी शामिल है.
नाबालिग ने अपनी शिकायत में बताया कि प्रतिवादी ने उसे पकड़ लिया, फोटो क्लिक करने का नाटक किया, उसे अपने पास खींचा, उसे अपने कंधे पर कसकर दबाया और फिर जानबूझकर उसके शरीर को अनुचित तरीके से छुआ.
'पहलवान ने अपनी शिकायत में बयान दिया की'
पहली शिकायत: होटल के रेस्टोरेंट में लंच के दौरान उसने मुझे अपनी टेबल पर बुलाया, छुआ, गलत तरीके से छुआ. कुश्ती महासंघ के कार्यालय में बिना मेरी अनुमति के मेरे घुटने, कंधे और हथेलियां छुई गईं। मेरे पैर भी आपके पैर छुए.
दलित की बारात दंबगों को नहीं आई रास: दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर किया पथराव, TI समेत 3 पुलिसकर्मी लहूलुहान, पढ़िए पूरी कहानी
दूसरी शिकायत- प्रतिवादी (बृजभूषण सिंह) मेरे पास आया, मेरा ट्रेनर वहां नहीं था> मेरी अनुमति के बिना मेरी टी-शर्ट पर डाल दिया, मेरी छाती पर हाथ रखा और धक्का देने के बहाने मेरी सांस की जाँच की.
तीसरी शिकायत: उसने मुझे अपने माता-पिता को फोन करने के लिए कहा, क्योंकि उस समय मेरे पास मोबाइल फोन नहीं था. अभियुक्त (सिंह) उसने मुझे अपने बिस्तर पर बुलाया जहाँ वह बैठा था और फिर अचानक मेरी अनुमति के बिना मुझे गले लगा लिया.
आज पुतला दहन के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद तिवारी, बिज्जू बंजारे,शेख फरीद,चंदन बिस्वास,शेख वहाज,अपराजित तिवारी,सागर बाघमारे,राजेश टंडन,आकाश तिवारी,अमितेश सतपथी,लक्ष्य साठवाने,विक्की रात्रे, मोनू शर्मा,करण पांडे,सौरभजीत भतपहर,विवेक तिवारी,विकास ठाकुर,अनिल बंजारे,अनिल वाधवानी,अमन निषाद, सम्मिलित थे.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन