: दलित की बारात दंबगों को नहीं आई रास: दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर किया पथराव, TI समेत 3 पुलिसकर्मी लहूलुहान, पढ़िए पूरी कहानी
छतरपुर। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में छुआछूत और ऊंच-नीच का भेदभाव आज भी जारी है. गांव में ऊंची जाति के लोगों की दबंगई जारी है. छतरपुर जिले में घोड़ी पर सवार दलित दूल्हे की बारात सवर्णों को रास नहीं आई. लोगों ने दूल्हे समेत पूरे परिवार पर पथराव कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची, तो ग्रामीणों के साथ झड़प हो गई. इस झड़प में एक थाना प्रभारी समेत तीन सिपाही भी घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले स्थित बक्सवाहा थाना इलाके चोराई गांव का है, जहां बीते रोज दलित दूल्हे की राज गांव में घूम रही थी, तभी दबंगों को यह नागवार गुजरा और दलित दूल्हे सहित परिवार के लोगों पर पथराव कर दिया. सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस अभिरक्षा में पूरे गांव में दूल्हे की बारात निकाली गई.
MP में किराएदार लेडी किलर: किचन में रखे तवे से मकान मालकिन को उतारा मौत के घाट, चरित्र से जुड़ा है कनेक्शन
इस दौरान आरोपियों और पुलिस के बीच भी झड़प हुई है. जिससे थाना प्रभारी सहित 3 आरक्षक घायल हुए हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक समाज के यहां शादी थी और राज निकलनी थी. दूसरे पक्ष ने विरोध जताया. विवाद की आशंका थी जिससे पहले ही गांव में पुलिस बल तैनात था. देवी दर्शन कर लौटते समय पथराव किया गया. जिससे पुलिस कर्मी घायल हुए है.
LOVE के लहू से सना हथियार: गर्लफ्रेंड ने ब्वायफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, वारदात सुन दहल उठेगा कलेजा
गांव में राज घूमती है, सभी मंदिरों में जाती है. इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जो अवैधानिक है. इन सभी पर शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत 20 लोगों पर नामजद कुल 40 लोगों पर मामलादर्ज किया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन