भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
छत्तीसगढ़ के कोरबा में भाजपा नेता अनिल चौरसिया ने नाबालिग छात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, तुम अब जवान हो गई हो, चलो घुमाकर लाता हूं। इसके बाद उसे गलत तरीके से छुआ और सूट के अंदर हाथ डाल दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ कर 3 लोगों ने मारपीट की और लज्जा भंग किया।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनिल चौरसिया भाजपा विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य है। हालांकि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं, अनिल चौरसिया ने आरोपों को साजिश बताया है। मामला बालको थाना इलाके का है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन रजगामार के रावण मैदान में सार्वजनिक कार्यक्रम चल रहा था। उस दौरान 16 साल की नाबालिग छात्रा भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि कौशल चौरसिया और उसके भाई अनिल चौरसिया ने छात्रा पर अश्लील टिप्पणी करते हुए कहा कि, तू तो अब बड़ी हो गई है, जवान हो गई है, चल तेरे को घुमाकर लाता हूं।
छात्रा ने इसकी जानकारी अपने चचेरे भाई को दी। इसके बाद वह अपने भाई के साथ दोनों आरोपियों से बात करने पहुंची। आरोप है कि वहां मौजूद कौशल चौरसिया, अनिल चौरसिया और दिनेश चौहान ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव के दौरान नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने और उसका दुपट्टा खींचने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद डरी हुई छात्रा घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने चाचा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है।
पहले चौकी और थाने पहुंचा परिवार
परिजन उसी रात शिकायत लेकर रजगामार पुलिस चौकी पहुंचे। उनका आरोप है कि वहां शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें यह कहकर बालको थाना भेज दिया गया कि मामला उस थाना क्षेत्र का है। इसके बाद परिजन बालको थाने पहुंचे, लेकिन वहां भी उन्हें थाना प्रभारी के आने के बाद मामले को देखने की बात कहकर लौटा दिया गया।
इसके बाद परिजनों ने कोरबा एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अनिल चौरसिया, कौशल चौरसिया और दिनेश चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत छेड़छाड़, लज्जा भंग और मारपीट से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।
पुलिस कर रही जांच, गिरफ्तारी के प्रयास
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि, नाबालिग की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
आरोपों को अनिल चौरसिया ने बताया साजिश
अनिल चौरसिया ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपों को साजिश और निराधार बताया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। चौरसिया का कहना है कि यदि शिकायत झूठी पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन