: 2 चोरों ने चौकीदार को मार डाला: चोरी के 2 आरोपियों ने साजिश रचकर उतारा मौत के घाट, जानिए क्यों खेला खूनी खेल ?
Two people together killed watchman in Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चौकीदार की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी युवकों में से एक युवक पहले खुद चौकीदार था, लेकिन सामान चुराने के आरोप में उसे हटा दिया गया और दूसरे युवक को चौकीदार बना दिया गया. इससे नाराज होकर आरोपी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नये चौकीदार की जान ले ली. मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, किरंदुल में ऑक्सीजन पार्क का काम चल रहा है. इस काम में कई मजदूर और मैकेनिक लगे हुए हैं. जहां काम चल रहा था वहां के मिस्त्री सोहन मानिकपुरी को सामान की देखरेख के लिए चौकीदार बनाया गया था। लेकिन, कुछ दिन पहले उस पर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सामान चोरी करने का आरोप लगा था. जिसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया और दूसरे युवक समत राम नाग को चौकीदार बना दिया गया. काम से निकाले जाने से परेशान था काम से निकाले जाने के कारण सोहन मानिकपुरी बहुत परेशान था। जिसके बाद उसने अपने एक दोस्त हड़मा वट्टी के साथ मिलकर समत राम नाग को मारने की योजना बनाई. इसके बाद 14-15 दिसंबर की दरम्यानी रात दोनों अचानक उसके कमरे में पहुंच गए. फिर उन्होंने नए चौकीदार पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये. उसी स्थान पर रहने वाला एक युवक जब समत राम नाग के कमरे में पहुंचा तो देखा कि उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पता लगाया गया पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले. इसके अलावा साइबर सेल की टीम ने मोबाइल लोकेशन भी ट्रैक की। पुलिस को सोहन मानिकपुरी पर हत्या का शक था. जिसके बाद पुलिस उनके घर पहुंची. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या का राज उगल दिया। उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपने दोस्त हड़मा वट्टी के साथ मिलकर समत राम की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन