Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

अमरकंटक में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 बहनों की मौत : ट्रैक्टर के इंजन पर सवार थीं मां और तीन बेटियां, बैल को बचाने के दौरान हुआ हादसा

एमपी के अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र से लगभग 35 किलोमीटर दूर ग्राम खजुरवार में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। सीमेंट और सरिया लादकर खजुरवार से लालपुर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक सामने आए पालतू बैल को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के वक्त ट्रैक्टर के इंजन पर रुक्मणी बाई महोबे अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ सवार थीं। दुर्घटना में तीनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृत बच्चियों की पहचान काव्या महोबे (6 वर्ष), अमानिका महोबे (3 वर्ष) और आंशिका महोबे (3 माह) के रूप में हुई है। तीनों बच्चियां दिनेश कुमार महोबे की बेटियां थीं। ट्रैक्टर को उनका बड़ा भाई चला रहा था। यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है।

इलाज के दौरान तीनों मासूमों ने तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए दमेहडी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही तीनों बच्चियों की हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मां घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में बच्चियों की मां रुक्मणी बाई महोबे भी घायल हुई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पलटे ट्रैक्टर को सीधा कराया गया। पुलिस ने देहाती मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

गांव में मातम का माहौल

तीन मासूम बच्चियों की एक साथ मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर आंख नम है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन