Logo
Breaking News Exclusive
विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार

पत्नी ने पति को सोते समय मार डाला : कुल्हाड़ी से सिर-चेहरे, गले और सीने पर कई वार किए, जानिए क्या है वजह ?

कुल्हाड़ी से सिर-चेहरे, गले और सीने पर कई वार किए, जानिए क्या है वजह ?

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपती के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आजूराम राजपूत (51 वर्ष) निवासी ग्राम गंगद्वारी के रूप में हुई है। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पहले अज्ञात के खिलाफ दी थी सूचना

घटना के बाद मृतक की पत्नी रूजेश्वरी राजपूत (26 वर्ष) ने पुलिस को सूचना दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

पड़ोसियों से पूछताछ के बाद बदला जांच का रुख

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिली कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। संदेह के आधार पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कथित रूप से अपराध स्वीकार कर लिया।

घरेलू प्रताड़ना से परेशान होने की बात कही

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह पारिवारिक विवाद और कथित प्रताड़ना से परेशान थी। घटना के बाद पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए उसने चोरी की झूठी कहानी बनाई थी।

हथियार और कपड़े बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार और खून से सने कपड़े बरामद करने की बात कही है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।

Tags :

मुंगेली हत्या मामला, पथरिया थाना केस, छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज, घरेलू विवाद हत्या, पत्नी गिरफ्तार, मुंगेली पुलिस कार्रवाई, पति की हत्या, Mungeli murder case, Patharia police station case, Chhattisgarh crime news, domestic dispute murder, wife arrested, Mungeli police action, husband's murder,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन