Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

अनूपपुर में मवेशियों की तस्करी पर एक्शन : कोतमा पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बूचड़खाना भेज रहे थे 5 मवेशी

अनूपपुर जिले की कोतमा पुलिस ने पशु तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने पशु तस्करी करते 5 आरोपियों को पकड़ा है। साथ ही इसमें 2 अन्य लोगों का भी नाम सामने आया है। आरोपियों से एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है।

दरअसल, थाना प्रभारी कोतमा रत्नाम्बर शुक्ल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग के पिकप वाहन में क्रूरता पूर्वक मवेशी लोड कर लामाटोला तरफ से बोडरी तरफ ले जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम खोडरी तिराहे पर नाकाबंदी लगाकर उक्त पिकअप वाहन को रूकवाया।

नाम पता पूछनें पर आरोपियों ने अपना नाम गोपाल चन्द्रा पिता ध्यान सिंह चन्दा उम्र 35 वर्ष निवासी अमेरा टिकरा थाना मरवाही जिला जीपीएम (छ.ग.), योगेश यादव उर्फ लल्लू पिता सुन्दरलाल यादव उम्र 40 वर्ष निवासी खमरौध थाना कोतमा जिला अनूपपुर (म.प्र.), हीरू लाल जयसवाल पिता सीताराम जयसवाल उम्र 35 साल निवासी दरसिला थाना जैतपुर जिला शहडोल (म.प्र.), लाला नामदेव पिता नरवर नामदेव उम्र 60 साल बंधवाटोला थाना कोतमा, जितेन्द्र कचेर पिता राहुल कचेर उम्र 18 वर्ष निवासी लामा टोला थाना कोतमा का होना बताया।

पिकअप में आरोपियों ने 03 नग भैस, 01 नग पड़ा, 01 नग पहरू को क्रूरता पूर्वक बांधकर लोड किए थे, जिन्हे उनके कब्जे से मुक्त कराया गया। मवेशियों को सारंगगढ गौशाला में रखाया गया है। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि आरिफ खान और अल्फैज खान निवासी गण झीकबिजुरी व नीलू उर्फ निलेश पान्डेय निवासी बोडरी के द्वारा पैसे लगाकर भैंस पड़ा छत्तीसगढ़ से खरीदवा कर पिकअप से मंगवाये जाते हैं। फिर इन मवेशियों को बोडरी के जंगल में इकट्ठा कर बाद में इन्हें बड़ी गाड़ियों से बाहर बूचड़खानों में भेजा जाता है।

आरोपी योगेश उर्फ लल्लू यादव के मोबाइल में पशु तस्करी के संबंध में आरोपी नीलू उर्फ निलेश पान्डेय की बातचीत का रिकॉर्ड भी मिला है। जिससे पुलिस ने सभी आरोपियों पर धारा 11 (1) घ पशु के प्रति क्रूरता निवारण अधिनिमय एवं 6, 6 (क), 6 (ख) (1), 9(1), 10 म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम कायम कर मामले को विवेचना मे लिया है। उक्त प्रकरण में 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन