अयान अग्निहोत्री सगाई, टीना रिझवानी, सलमान खान भांजा, अयान अग्निहोत्री शादी, बॉलीवुड सगाई खबर, Ayan Agnihotri engagement, Tina Rizwani, Salman Khan nephew engagement, Ayan Agnihotri news, Bollywood engagement update
सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने की गर्लफ्रेंड से सगाई : लिखा- 2025 में गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ रहा हूं, सेलेब्स ने दी बधाइयां, जानिए कौन है टीना रिझवानी
Sun, Jan 4, 2026
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने शनिवार को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी से सगाई कर ली। अयान ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर इस खास पल की आधिकारिक घोषणा की।
इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा मजेदार कैप्शन
अयान अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से टीना के साथ सगाई की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि, “2025 में गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ रहा हूं 💍”
उनका यह कैप्शन सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी ढेरों शुभकामनाएं
सगाई की खबर सामने आते ही बॉलीवुड सेलेब्स ने अयान और टीना को बधाइयां देना शुरू कर दिया।
सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट किया— “ओह माय गॉड, मुझे यकीन नहीं हो रहा।”
अरबाज खान ने लिखा— “मुबारक हो।”
मलाइका अरोड़ा ने कमेंट में लिखा— “याय टीना।”
अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने भी बधाई देते हुए लिखा— “ये, मुबारक हो।”
इसके अलावा अलिजेह अग्निहोत्री, सुनील ग्रोवर और पुलकित सम्राट समेत कई सेलेब्स ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं।
कौन हैं अयान अग्निहोत्री?
अयान अग्निहोत्री, सलमान खान की बहन अलविरा अग्निहोत्री और एक्टर-प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री के बड़े बेटे हैं। उनकी छोटी बहन अलिजेह अग्निहोत्री ने हाल ही में फिल्म ‘फर्रे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
सिंगिंग और म्यूजिक में बना चुके हैं पहचान
अयान एक सिंगर भी हैं। उन्होंने विशाल मिश्रा के कंपोजिशन में बने गाने ‘यू आर माइन’ को अपनी आवाज दी थी, जिसे सलमान खान पर फिल्माया गया था। इस गाने में अयान रैप करते हुए भी नजर आए थे। इसके अलावा उनका गाना ‘यूनिवर्सल लॉ’ भी म्यूजिक लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय रहा है।