Logo
Breaking News Exclusive
महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग

सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने की गर्लफ्रेंड से सगाई : लिखा- 2025 में गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ रहा हूं, सेलेब्स ने दी बधाइयां, जानिए कौन है टीना रिझवानी

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने शनिवार को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी से सगाई कर ली। अयान ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर इस खास पल की आधिकारिक घोषणा की।

इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा मजेदार कैप्शन

अयान अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से टीना के साथ सगाई की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि, “2025 में गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ रहा हूं 💍”

उनका यह कैप्शन सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी ढेरों शुभकामनाएं

सगाई की खबर सामने आते ही बॉलीवुड सेलेब्स ने अयान और टीना को बधाइयां देना शुरू कर दिया।

सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट किया— “ओह माय गॉड, मुझे यकीन नहीं हो रहा।”

अरबाज खान ने लिखा— “मुबारक हो।”

मलाइका अरोड़ा ने कमेंट में लिखा— “याय टीना।”

अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने भी बधाई देते हुए लिखा— “ये, मुबारक हो।”

इसके अलावा अलिजेह अग्निहोत्री, सुनील ग्रोवर और पुलकित सम्राट समेत कई सेलेब्स ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं।

कौन हैं अयान अग्निहोत्री?

अयान अग्निहोत्री, सलमान खान की बहन अलविरा अग्निहोत्री और एक्टर-प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री के बड़े बेटे हैं। उनकी छोटी बहन अलिजेह अग्निहोत्री ने हाल ही में फिल्म ‘फर्रे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

सिंगिंग और म्यूजिक में बना चुके हैं पहचान

अयान एक सिंगर भी हैं। उन्होंने विशाल मिश्रा के कंपोजिशन में बने गाने ‘यू आर माइन’ को अपनी आवाज दी थी, जिसे सलमान खान पर फिल्माया गया था। इस गाने में अयान रैप करते हुए भी नजर आए थे। इसके अलावा उनका गाना ‘यूनिवर्सल लॉ’ भी म्यूजिक लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन