Anuppur train accident Chachai loco train accident Anuppur pickup collision Sanjay Nagar Double Story accident Amarkantak Thermal Power Station Loco train pickup collision Anuppur accident news Chachai accident today Railway crossing safety Madhya Pradesh Anuppur breaking news
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
Fri, Oct 23, 2026
शिवम साहू, अनूपपुर। अनूपपुर के चचाई थाना क्षेत्र में लोको ट्रेन और पिकअप की टक्कर में पिकअप सवार हेल्पर की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा संजय नगर डबल स्टोरी के पास हुआ। घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचाया गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि हेल्पर का सिर धड़ से अलग हो गया। पिकअप में फंसे शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। घटना के बाद लोको ट्रेन के संचालन और रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
कोयला लेने जा रही थी लोको ट्रेन
मिली जानकारी के अनुसार, अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से लोको ट्रेन कोयला लेने के लिए संगवा साइडिंग जा रही थी। इसी दौरान संजय नगर डबल स्टोरी के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकअप से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल अनूपपुर भिजवाया गया। वहीं, पिकअप में फंसे हेल्पर के शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
फाटक नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस हादसे के बाद लोको ट्रेन के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अमरकंटक ताप विद्युत गृह से कोयला परिवहन के लिए चलने वाली लोको ट्रेन का संचालन निजी कंपनी करती है।
सुरक्षा की दृष्टि से कंपनी को जगह-जगह फाटक लगाने की स्वीकृति दी गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद कंपनी ने केवल कुछ स्थानों पर ही फाटक लगाए या उनका संचालन किया जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया जा रहा है कि सभी निर्धारित स्थानों पर फाटक की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों और सुरक्षा व्यवस्था में कथित लापरवाही की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।