Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: IND VS PAK T20 World Cup 2021: महामुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया, पूरी तरह से फेल रही बॉलिंग...

MP CG Times

MP CG Times / Sun, Oct 24, 2021

IND VS PAK T20 World Cup 2021: महामुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया, पूरी तरह से फेल रही बॉलिंग...
T20 WC, Ind Vs Pak: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड के मैच में भारत को 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है. यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने विश्व कप मैच में भारतीय टीम को हराया है। कप्तान बाबर आजम और सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की शानदार पारी के दम पर पाकिस्तान ने भारत को शर्मनाक हार दी. दुबई में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 151 रन बनाए थे, भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई थी. सिर्फ विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने बिना कोई विकेट खोए यह लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 68, मोहम्मद रिजवान ने 79 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की पहली हार टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं। रविवार को दुबई में खेले गए इस मैच में पहली बार पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की है। वर्ना भारत ने 2007 से 2016 तक टी20 वर्ल्ड कप के मैचों में हमेशा पाकिस्तान को हराया है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मैच • 2007- भारत ने पाकिस्तान को हराया (बॉल आउट) • 2007 - भारत ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराया (फाइनल) • 2012 - भारत ने पाकिस्तान को 8 विकटों से हराया (कोलंबो) • 2014 - भारत ने पाकिस्तान को 7 विकटों से हराया (ढाका) • 2016- भारत ने पाकिस्तान को 6 विकटों से हराया (कोलकाता) • 2021- पाकिस्तान ने भारत को 10 विकटों से हराया (दुबई) टी20 वर्ल्ड कप ही नहीं, 50 ओवर वर्ल्ड कप भी शामिल है, यह भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पहली जीत है जो किसी वर्ल्ड कप में हुई है। 50 ओवर के विश्व कप में भारत का रिकॉर्ड • 1992: पाकिस्तान को 43 रनों से हराया • 1996: पाकिस्तान को 39 रनों से हराया • 2003: पाकिस्तान को 6 विकटों से हराया • 2011: पाकिस्तान को 27 रनों से हराया • 2015: पाकिस्तान को 76 रनों से हराया • 2019: पाकिस्तान को 89 रनों से हराया कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम को यह हार झेलनी पड़ी है, आपको बता दें कि टी20 फॉर्मेट में कप्तान विराट कोहली का यह आखिरी बड़ा टूर्नामेंट है। ऐसे में ये अवांछित रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हो गया.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन