: Damoh: 'फ्री फायर गेम' से उजड़ा महिला का सुहाग, युवक ने सात महीने पहले ही सिर पर सजाया था सेहरा
News Desk / Sat, Oct 15, 2022
गेम खेलते समय युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
दमोह जिले में पथरिया थाना के असलाना गांव में एक युवक की फ्री फायर गेम खेलते समय मौत हो गई। युवक को गेम खेलने के बाद मुंह से खून आने लगा और झाग निकलने लगा। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि असलाना गांव के रहने वाले 28 साल के युवक अंकेश अहिरवार का सात महीने पहले ही विवाह हुआ था। वह फ्री फायर गेम खेलने का आदी था और शुक्रवार की रात भी मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहा था।
मृतक की पत्नी पुष्पा अहिरवार ने बताया, उसके पति मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहे थे। रात में अचानक उन्हें मुंह से झाग आने लगा और खून की उल्टी होने लगी, जिससे घर के लोग घबरा गए और तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। पति ने किसी जहरीली चीज का सेवन नहीं किया था। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वहीं नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल है। क्योंकि सात महीने में ही उसका सुहाग उजड़ गया।
Source link
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन