Logo
Breaking News Exclusive
अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा

: MP में फिर मचा बवाल: जबरन घर में घुसकर हनुमान जी की मूर्ति की स्थापित, दोनों पक्षों में पथराव, CSP समेत कई घायल

News Desk

News Desk / Mon, Feb 13, 2023

MP में फिर मचा बवाल: जबरन घर में घुसकर हनुमान जी की मूर्ति की स्थापित, दोनों पक्षों में पथराव, CSP समेत कई घायल
खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा में रविवार को एक दूसरे धर्म के व्यक्ति के घर पर जबरन हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर वहां पूजन करने पर विवाद गहरा गया। दोनों ही पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए, इस बीच पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने की कोशिश की तो, मौके पर मौजूद दोनों ही पक्षों के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव का शिकार पुलिस भी हो गई। पत्थर लगने से सीएसपी और टीआई सहित कुछ पुलिस जवान घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस ने सभी मामलों पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही। फिलहाल माहौल शांत हो गया है। लेकिन पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में बल की तैनाती कर दी है।
गैर हिन्दू के घर स्थापित की हनुमान जी की मूर्ति   खंडवा के दुबे कॉलोनी क्षेत्र के मुंशी चौक पर एक मकान में हनुमान जी की स्थापना और पूजन करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों ही पक्षों के युवक आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। घटना की जानकारी लगते ही शहर के तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। नगर पुलिस अधीक्षक को एक पत्थर लगा है। भारी पुलिस बल के साथ कलेक्टर और एसपी ने मोर्चा संभाला। दरअसल दुबे कॉलोनी के मुंशी चौक के पास रहने वाले गणेश जाधव का मकान था। बताया जाता है कि गणेश की बहू ने अपना मकान शेख असगर को बेचा था। इस मकान की कुछ ही दिन पहले असगर ने रजिस्ट्री भी कराई है। लेकिन रविवार रात करीब 8:00 बजे इस मकान में पीछे के रास्ते से हिंदू नेता रवि आव्हाड और हिंदू समाज के कुछ युवक अंदर आ गए। उन्होंने यहां हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना करते हुए आरती की। इस दौरान मकान मालिक असगर और समाज के लोगों ने वहां विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और दोनों तरफ से पथराव हो गया। पुलिस बल पर पथराव   घटना की जानकारी मिलने पर शहर के तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। नगर पुलिस अधीक्षक पूनम चंद यादव और एसडीएम अरविंद चौहान ने पुलिस बल के साथ मौके पर दोनों ही पक्षों के युवकों को खदेड़ा। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस पथराव में एक पत्थर नगर पुलिस अधीक्षक पूनम चंद यादव के सर पर लगा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह और कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला। मकान मालिक असगर ने बताया कि रवि अव्हाड नाम के युवक ने कुछ युवकों को साथ मेरे मकान में जबरन एक मूर्ति रख दी। हम लोग मकान में मौजूद नहीं थे, वह पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे और मूर्ति अंदर रखकर पूजा पाठ करने लगे। हमने जब उन्हें समझाया दोनों ने नारेबाजी करके मोहल्ले को इकट्ठा कर लिया। असगर ने बताया कि मैंने चार महीने पहले ही मकान खरीदा है, जिसकी मैंने पिछले महीने 18 तारीख को रजिस्ट्री करवाई है। लेकिन इन लोगों ने जबरन मेरे मकान में घुसकर इस तरह की हरकत की है,जिससे क्षेत्र की शांति बिगड़ी है। इधर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि एक प्राइवेट प्रॉपर्टी पर कुछ धार्मिक अनुष्ठान किए गए थे। जिसको लेकर दोनों ही पक्ष के लोग एकत्रित हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर लगी भीड़ को खदेड़ते समय दोनों ही पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया। जिससे कुछ पुलिसकर्मियों को चोट लगी है। इस पूरे घटनाक्रम में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति है और सुरक्षा के लिहाज से बल तैनात किया गया है। बता दें, इसी क्षेत्र में बार-बार इस तरह की वारदात हो रही है। इस पर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि हो सकता है कि यहां जान बूझकर इस तरह से किया जा रहा हो, इसकी जड़ में जो भी होगा उसके खिलाफ हम एक्शन लेंगे। इन मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन