: वीडियो: सतना में 21 दिन से टावर पर चढ़ा शख्स, उतरने के लिए रखी शर्त
News Desk / Mon, Dec 5, 2022
सतना जिले के पिथौराबाद में मुआवजे की मांग को लेकर बीते 21 दिनों से किसान टावर पर चढ़े है। मंगलवार को मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी पीड़ित किसानों से मिलने पहुंचे और किसानों की समस्याओं का मुद्दा विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों से चर्चा की और मांगों को जायज ठहराया। पिथौराबाद के जिस टावर पर किसान चढ़कर आंदोलन कर रहे हैं उसी के नीचे बैठकर विधायक ने गांव के अन्य प्रभावित किसान एवं परिजनों के साथ चर्चा की। विधायक ने कहा कि जिन किसानों के खेत में टावर लगाए गए हैं उन्हें मुआवज मिलना चाहिए। किसानों के हित में विधानसभा में मामले को उठाकर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। उन्होंने कलेक्टर अनुराग वर्मा से भी बात की।
पढ़ें पूरी खबर: MP News: मैहर विधायक ने टावर पर चढ़े ग्रामीणों से की मुलाकात, कहा- विधानसभा में गूंजेगा किसानों का मुद्दा
Source link
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन