Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: Satendra Singh Lohiya: चंबल के लाल का कमाल, नॉर्थ चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्वीमर बने

News Desk

News Desk / Tue, Sep 20, 2022

Satendra Singh Lohiya: चंबल के लाल का कमाल, नॉर्थ चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्वीमर बने

मध्यप्रदेश के चंबल निवासी पैरा स्वीमर सतेंद्र सिंह लोहिया नॉर्थ चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्वीमर बन गए हैं। इस उपबल्धि से उन्होंने मध्यप्रदेश का नाम विश्व पटल में रोशन किया है। पैरा स्वीमर सतेंद्र सिंह लोहिया ने आयरलैंड में नॉर्थ चैनल को पार कर इतिहास रचा है। सतेंद्र सिंह ने 36 किलोमीटर के नॉर्थ चैनल को 14.39 घण्टे में पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग पैरा स्वीमर सतेंद्र सिंह लोहिया ने इंग्लिश और केटलीना चैनल को पार करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था और ऐसा करने वाले एशिया के पहले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग पैरा स्वीमर बने थे। पैरा स्वीमर सतेंद्र सिंह ने मंगलवार शाम नॉर्थ आयरलैंड में नॉर्थ चैनल पार किया। उन्होंने 12℃ तापमान के बीच ठंडे पानी में 14 घण्टे 39 मिनिट तैरकर इसे पार कर इतिहास रचा। 
 

नॉर्थ चैनल पार करने वाले पहले पैरा स्वीमर बने
सतेंद्र ने बताया कि उन्होंने नॉर्थ आयरलैंड के समय के अनुसार सुबह 6:31 बजे और भारतीय समय अनुसार 11:00 बजे नॉर्थ चैनल समुद्र में तैराकी शुरू की थी। यह नॉर्थ चैनल नार्दनलैंड के डोनगड़ी और पोर्ट पेट्रियट स्कॉटलैंड के बीच की 36 किलोमीटर दूरी की तैराकी है। इस चैनल की खासियत है कि यह जितने भी वर्ल्ड के चैनल है उसमें से सबसे ठंडा चैनल है। इसका तापमान 12 डिग्री के लगभग रहता है। उन्होंने बताया है कि यह एशिया की पहली टीम है, जिसने ठंडे नॉर्थ चैनल को पार किया है। नॉर्थ चैनल का पानी इंग्लिश चैनल से भी ज्यादा ठंडा है।
 

अब तक 24 पदक हासिल कर चुके हैं सतेंद्र
बता दें, इंटरनेशनल पैरा स्वीमर सतेंद्र सिंह लोहिया ने 24 जून 2018 को 12 घंटे 24 मिनट में इंग्लिश चैनल पार किया था, जो कि एक रिले इवेंट था। इस इवेंट के लिए उनका नाम एशियाई लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। उसके बाद अमेरिका में 18 अगस्त 2019 को उन्होंने 11 घंटे 34 मिनट में कैटरीना चैनल पार किया, जिसके साथ ही सतेंद्र टीम इवेंट में इस चैनल को पार करने वाले पहले एशियाई दिव्यांग तैराक बन गए हैं। सतेंद्र सिंह ने 7 नेशनल पैरा तैराकी चैंपियनशिप में भाग लेकर देश के लिए 24 पदक हासिल किए हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने 2014 में उन्हें सर्वोच्च खेल सम्मान विक्रम अवॉर्ड से नवाजा था। इसके बाद 3 दिसंबर 2019 को उपराष्ट्रपति द्वारा सर्वश्रेष्ठ  दिव्यांग खिलाड़ी का राष्ट्रीय अवॉर्ड भी मिला था। सतेंद्र सिंह लोहिया को पीएम नरेंद्र मोदी भी सम्मानित कर चुके हैं।  


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन