Logo
Breaking News Exclusive
मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों

: Khandwa: आदिवासी समाज ने हत्या के खिलाफ सुबह चक्का जाम किया, शाम को आरोपी के घर के सामने ही जलाया शव

News Desk

News Desk / Mon, Feb 20, 2023

Khandwa: आदिवासी समाज ने हत्या के खिलाफ सुबह चक्का जाम किया, शाम को आरोपी के घर के सामने ही जलाया शव

हत्या के आरोपी के घर के सामने शव को जलाते आदिवासी समाज के लोग

हत्या के आरोपी के घर के सामने शव को जलाते आदिवासी समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में आदिवासी समाज ने अपने समाज के व्यक्ति की हत्या के खिलाफ थाने के पास मृतक का शव रख कर चक्का जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें समझा-बुझा कर मामला शांत करवाया। लेकिन आदिवासी समाज के लोगों ने शाम के समय हत्या के आरोपी के घर के सामने ही मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

मामला खंडवा जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र खालवा तहसील अंतर्गत आने वाले कोठा गांव का है। यहां एक कोरकू आदिवासी युवक के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत गई। इससे गुस्साए आदिवासी समाज के लोगों ने मंगलवार सुबह खालवा जनपद कार्यालय के सामने मुख्य रोड पर चक्का जाम कर दिया। ये लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद वे शव लेकर वापस लौट गए। लेकिन आदिवासी समाज के लोगों ने शाम के समय शव को आरोपी के घर के सामने ही जला दिया।

'आदिवासियों हो रहे अपराध को सहन नहीं किया जाएगा'
युवक की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक और वन मंत्री विजय शाह ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह कृत्य घोर अपराध की श्रेणी में आता है। आदिवासियों हो रहे अपराध को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी दोषी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। घटना को लेकर मैं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के संपर्क में हूं।

साठे आठ लाख रुपये मुआवजे का एलान
प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने कहा है कि आदिवासियों पर किसी प्रकार का अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा। शाह ने मृतक के परिवार को सवा आठ लाख रुपये देने का एलान किया।


इधर, मृतक की पत्नी को वन मंत्री विजय शाह के बेटे दिव्यादित्य शाह वह एसपी ऑफिस लेकर आए। दिव्यादित्य इस क्षेत्र से जिला पंचायत के सदस्य हैं। एसपी ऑफिस में मृतक की पत्नी ने पूरा घटनाक्रम पुलिस अधीक्षक को बताया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।

आरोपियों ने मृतक पत्नी से की थी छेड़छाड़
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी के साथ एक वर्ष पहले आरोपियों ने छेड़खानी की थी। सोमवार उनकी पेशी थी। इसी दौरान विवाद हुआ, जिसमें मृतक के साथ मारपीट की गई थी। उसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई।


पुलिस के आश्वासन के बाद भी आदिवासी समाज का गुस्सा कम नहीं हुआ। उन्होंने मृतक के शव को आरोपी के घर के सामने ही रख कर वहीं पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन आदिवासी समाज के लोग आरोपी का घर तोड़े जाने की मांग कर रहे हैं।

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन