Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: MP News: शहडोल के हनुमान घाटी में ट्रक-पिकअप में जोरदार टक्कर, चालक और खलासी की मौत

News Desk

News Desk / Wed, Nov 30, 2022

MP News: शहडोल के हनुमान घाटी में ट्रक-पिकअप में जोरदार टक्कर, चालक और खलासी की मौत

चालक और खलासी की मौत

चालक और खलासी की मौत - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान घाटी रीवा रोड पर बुधवार की दरमियानी रात लगभग सवा दो बजे ट्रक और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में पिकअप चालक और खलासी की मौत हो गई। चालक की पहचान पहचान कमलेश यादव (30) पिता नंदी लाल यादव निवासी वार्ड नंबर-1 देवगमा थाना क्षेत्र सोहागपुर और खलासी  की संदीप यादव (22) पिता संदेश संतोष यादव पिपरिया थाना सोहागपुर के रूप में हुई।

वहीं, ट्रक चालक घटना के बाद ही मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप क्रमांक एमपी-18 जीए-5763 रीवा से शहडोल की ओर आ रही थी। जबकि ट्रक शहडोल से रीवा की ओर जा रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज होने के कारण हनुमान घाटी में आमने-सामने वाहनों की सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा ट्रक के सामने अंदर जा घुसा। इस घटना में खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, लेकिन चालक की सांसें चल रही थीं। उसे रेस्क्यू के बाद बाहर निकालकर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

चालक को निकालने के लिए दो घंटे चला रेस्क्यू...
घटना की जानकारी किसी राहगीर ने ब्यौहारी थाना की डायल 100 वाहन को दी, जिसके बाद इसकी सूचना थाने तक पहुंची। उसके बाद रात में ही वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त कर उपनिरीक्षक मोहन पड़वार अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त स्थिति में ट्रक के नीचे घुसा हुआ था, जिसमें ट्रक पिकअप चालक और परिचालक अंदर घायल अवस्था मे फंसे हुए दिखाई दे रहे थे। किसी तरह पिकअप के परिचालक को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

वहीं चालक क्षतिग्रस्त पिकअप में इतनी बुरी तरह अंदर फंसा हुआ था कि उसे बाहर निकाल पाना आसान नहीं था। किसी तरह पुलिस ने मार्ग से गुजर रहे एक अन्य ट्रक को रुकवाया और रस्सी बांधकर पिकअप को खिंचवाया। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करने के बाद ट्रक में फंसी हुई पिकअप को बाहर किया जा सका। इसके बाद पिकअप के क्षतिग्रस्त केबिन के अंदर गंभीर रूप से घायल चालक को बाहर निकाला गया। उसकी सांसें चल रही थीं, इसलिए तत्काल ही उसे पुलिस ने अस्पताल भेजा। लेकिन इससे पहले कि वह अस्पताल पहुंच पाता, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन