Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: MP News: सीएम शिवराज बोले पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में पहचान बनाए

News Desk

News Desk / Mon, Dec 5, 2022

MP News: सीएम शिवराज बोले पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में पहचान बनाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल में पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान में पंचकर्म सुपर स्पेशलिटी एवं वेलनेस केंद्र का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार शोध और आधुनिकतम तकनीक के लिए हरसंभव सहायता देने को तत्पर है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान देश के टॉप-10 में ही नहीं देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में अपनी पहचान बनाए। इस उद्देश्य से हमें संस्थान में शोध को प्रोत्साहित और नवीन तकनीक का उपयोग करते हुए गतिविधियां संचालित करनी है। कोरोना के कठिन काल में योग और आयुर्वेद ने देश-दुनिया को निराशा से उबारा। संपूर्ण विश्व में स्वस्थ जीवन शैली के लिए लोग योग और आयुर्वेद को अपना रहे हैं। संस्थान में समर्पण के साथ श्रेष्ठतम उपचार की व्यवस्था स्थापित की जाए। राज्य सरकार की ओर से शोध तथा आधुनिकतम तकनीकों की स्थापना में हर संभव सहयोग किया जाएगा। प्रदेश में आयुर्वेद विश्वविद्यालय स्थापित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान में शीघ्र ही बालक छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना में संस्थान के पंचकर्म सुपर स्पेशलिटी एवं वैलनेस केंद्र तथा रजत जयंती ऑडिटोरियम भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अकादमिक भवन और मध्यप्रदेश आयुर्वेद तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति एवं प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया। ऑडिटोरियम परिसर स्थित राजकीय महत्व के औषधीय उद्यान में दंत और शिरो रोग में उपयोगी बकुल के पौधे भी लगाए। आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर नानो कांवरे, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक पी.सी. शर्मा ने भी बकुल के पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व में भारत की सर्वाधिक प्राचीन, समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परम्परा रही है। हमारी संस्कृति "पहला सुख निरोगी काया" के सिद्धांत को मानने वाली है। सभी धर्म अर्थात कर्त्तव्यों का पालन करने का आधार, शरीर ही है और उसका निरोगी रहना आवश्यक है। आयुर्वेद और योग इस विचार और व्यवहार पर केन्द्रित है कि हम स्वस्थ कैसे रहें। यह प्रणाली इस सिद्धांत पर कार्य नहीं करती कि जब हम बीमार हों, तब ही इलाज किया जाए। योग और आयुर्वेद में बीमार ही न होने के अनुकूल जीवन-यापन की पद्धति अपनाने पर बल दिया गया है। आयुर्वेद स्वस्थ जीवन जीने की संपूर्ण विधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी चिकित्सालयों में आयुर्वेद सहित अन्य पैथियों के चिकित्सक भी अपनी सेवाएं देंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रसिद्ध वैद्य खुशीलाल शर्मा, वैद्य उद्धवदास मेहता और इंदौर के वैद्य रामनारायण शास्त्री का स्मरण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हिन्दी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अंग्रेजी का मतलब विद्वता नहीं है, हम अंग्रेजी के दबाव में प्रतिभाओं का दम घुटने नहीं देंगे। चौहान ने शासकीय पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान में भी हिन्दी को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई।

आयुष संचालनालय के अंतर्गत विकसित पंचकर्म सुपर स्पेशलिटी एवं वेलनेस केंद्र में स्पेशलाइज्ड पंचकर्म चिकित्सा, संधि गत एवं स्पाइन रोग चिकित्सा, जीवन शैली जन्य रोग निवारण, एडवांस न्यूरो रिहेबिलिटेशन, वृद्धावस्था जन्य रोग चिकित्सा, गर्भिणी एवं सूतिकाचार्य, बाल रोग, कायाकल्प, त्वचा एवं सौंदर्य सलाह, तनाव प्रबंधन, प्रकृति परीक्षा, नाड़ी परीक्षा जैसी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। केंद्र में अंतरंग रोगी विभाग, सुपर डीलक्स रूम, डीलक्स रूम और सेमी प्राइवेट सुविधा उपलब्ध है। साथ ही जकूजी सोना बाथ, स्टीम चेंबर, योग, ध्यान एवं आयुर्वेद आहार, केरलीय पंचकर्म, अभ्यंगम, शिरोधारा जैसे उपचार की भी व्यवस्था है।

विस्तार

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन