Logo
Breaking News Exclusive
मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों

: MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

News Desk

News Desk / Sat, Feb 25, 2023

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र की तैयारियों का निरीक्षण किया

विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र की तैयारियों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की पन्द्रहवीं विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। रविवारको विधानसभा बजट सत्र के पूर्व आवश्यक व्यवस्थाओं का अध्यक्ष गिरीश गौतम ने निरीक्षण किया तथा राज्यपाल के सोमवार को आगमन की तैयारी का जायजा लिया। पहले दिन राज्यपाल मंगु भाई पटेल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी। इस बजट सत्र में कांग्रेस विकास यात्रा समेत अन्य मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरेंगी। सत्र के हंगामेदार होने के आसार है। मध्य प्रदेश विधानसभा के 29 दिवसीय सत्र में सदन की 13 बैठकें होगी। 1 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सरकार का 2023-24 का बजट पेश करेंगे। इसके एक दिन पहले 28 फरवरी को विधानसभा के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण रखा जाएगा। इस बार का बजट करीब 3 लाख करोड़ का होगा। पिछले साल सरकार ने 2 लाख 79 हजार करोड़ का बजट पेश किया था।

पहला डिजिटल यानी पेपर लेस बजट
सरकार इस बार पहला डिजिटल यानी पेपर लेस बजट पेश करेंगी। इसके लिए सरकार विधायकों को टैबलेट देने जा रही है। इसी टैबलेट में विधायकों को एक मार्च को बजट मिलेगा। वहीं, अन्य लोगों को पेन ड्राइव में बजट की सॉफ्ट कॉपी दी जाएगी। हालांकि बजट की एक प्रिंटेट कॉपी सदन में रखी जाएगी।

सरकार दे सकती है जनता को सौगत
प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में शिवराज सरकार चुनाव को देखते हुए बजट में जनता को कई सौगात दे सकती है। सरकार ने लाडली बहना योजना का ऐलान करके मास्टर स्ट्रोक चल दिया है। बजट में इसका भी प्रावधान होगा। इसके अलावा सरकार किसान, युवा, एसटी-एससी के लिए भी सरकार नई घोषणा कर सकती है।

कांग्रेस सरकार को घेरने बनाएगी रणनीति
कांग्रेस ने बजट सत्र में सरकार को घेरने रणनीति बनाएंगी। इसके लिए सोमवार शाम को पीसीसी चीफ कमलनाथ के निवास पर विधायको की बैठक बुलाई गई है। जीतू पटवारी ने सरकार के 15 मंत्रियों के खिलाफ आरोप पत्र लाने की बात कही हैं। इसमें कांग्रेस सरकार की विकास यात्रा, सीधी बस दुर्घटना समेत कई मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाएगी। सत्र के हंगामेदार होने के आसार है।

विधायकों ने 3704 सवालों के जवाब मांगे
बजट सत्र में विधायकों ने सरकार से 3704 सवालों के जवाब मांगे है। इसमें करीब 80 विधायकों ने ई सिग्नेचर के साथ 1870 ऑनलाइन सवाल किये गए है। वहीं, 1834 सवाल ऑपलाइन किए गए है। इनमें 1849 तारांकित, 1855 अतारांकित, 154 ध्यानाकर्षण, तीन स्थगन, 24 शून्यकाल और 31 अशासकीय संकल्प प्रस्ताव के माध्यम से भी मुद्दो को उठाया गया है।  


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन