: MP News: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर खरगे के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जश्न का माहौल, कमलनाथ ने दी बधाई
News Desk / Tue, Oct 18, 2022
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
ऑल इंडिया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्वाचित होने पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर जश्न का माहौल बना। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी ने मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने पर बधाई।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अखिल भारती कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मल्लिकार्जुन खरगे को हार्दिक शुभकामनाएं।
कमलनाथ ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ कांग्रेस संगठन को मिलेगा और उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस नए मुकाम हासिल करेगी व संगठन को और मजबूती मिलेगी।
बता दें कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है। मल्लिकार्जुन खरगे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले है। 416 वोट अमान्य कर दिए गए।
Source link
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन